Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगी ममता बनर्जी, कई अहम् मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 05 अगस्त 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी चार दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंची है। ममता के साथ उनके भतीजे सांसद व तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी आए हैं। तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुलाकात करेंगी। शाम 4.30 बजे पीएम के साथ उनकी मुलाकात की संभावना है। प्रधानमंत्री संग बैठक में ममता बंगाल का केंद्र के पास बकाया फंड समेत राज्य से संबंधित मुद्दों को उठाएंगी। बकाया फंड को लेकर वह पहले पीएम मोदी को पत्र भी लिख चुकी हैं।

प्रधानमंत्री के बाद ममता का शुक्रवार शाम 6.30 बजे नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी शिष्टाचार मुलाकात का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू के साथ ममता की यह पहली मुलाकात होगी। इससे पहले शुक्रवार दिन में ममता के संसद भवन जाने का भी कार्यक्रम हैं। वहां ममता संसद के चल रहे मानसून सत्र में विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं व सांसदों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही ममता का संसद के दोनों सदनों में अपनी पार्टी के सांसदों के साथ बैठक का भी कार्यक्रम है।

इसके बाद सात अगस्त को ममता नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगी। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस बैठक में आमंत्रित किया गया है। हालांकि ममता इस तरह की बैठकों से पूर्व में किनारा करती रही हैं।

काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का यह दौरा

गौरतलब है कि बंगाल में शिक्षक भर्ती से लेकर कोयला व पशु तस्करी मामले में तृणमूल के नेता लगातार सीबीआइ और ईडी के रडार पर हैं। इन सबके बीच ममता का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इधर, इस दौरे में ममता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मुलाकात करती हैं कि नहीं इस पर भी सभी की नजरें हैं। क्योंकि पिछले दिल्ली दौरे में ममता ने सोनिया से मुलाकात नहीं की थी।

विदित रहे कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों को एकजुट करने ममता पिछली बार दिल्ली गई थीं। उस दौरान विपक्षी नेताओं के साथ उन्होंने बैठक की थीं, लेकिन फिर उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के चयन में तृणमूल पूरी तरह से अलग रहीं। यहां तक कि तृणमूल उपराष्ट्रपति चुनाव के मतदान से भी खुद को अलग रखने की घोषणा कर चुकी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!