Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

भवानीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए ममता बनर्जी आज करेंगी अपना नामांकन दाखिल

  • प्रियंका टिबरेवाल भाजपा की उम्मीदवार घोषित

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 सितम्बर 2021, शुक्रवार, कोलकाता। आकाश ज्ञान वाटिका 10 सितम्बर 2021 शुक्रवार, मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, भाजपा के तरफ से प्रियंका टिबरेवाल उम्मीदवार होंगी। भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को मतदान होना है। तृणमूल नेताओं ने ममता बनर्जी के समर्थन में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

भवानीपुर की दिवारों पर ‘खेला होबे’ के नारे लिखे जा रहे हैं।

मालूम हो कि 2011 के उपचुनाव में भवानीपुर से ही ममता पहली बार विधायक निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद 2016 में भी चुनाव जीती थीं। परंतु,  2021 में वह भवानीपुर सीट छोड़कर नंदीग्राम से चुनाव लड़ी और हार गईं।  इसके बाद भी वह सीएम पद की शपथ ली थी। ऐसे में उन्हें पांच नवंबर तक हर हाल में विधानसभा की सदस्यता प्राप्त करनी है। भवानीपुर के अलावा 30 सितंबर को शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट पर भी वोटिंग होगी।

वहीं, भाजपा के तरफ से वकील प्रियंका टिबरेवाल उम्मीदवार होंगी। वहीं माकपा ने श्रीजीत विश्वास को उम्मीदवार घोषित किया है। जबकि कांग्रेस ने पहले उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया था लेकिन अब पार्टी यहां से उम्मीदवार नहीं उतराने वाली है। बता दें कि जानी-मानी वकील प्रियंका टिबरेवाल भाजपा की उम्मीदवार भवानीपुर से होंगी।

बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से बंगाल में हुई हिंसा पर वह लगातार ममता सरकार को कोर्ट में घेरती रही है। बता दें कि वह भाजपा नेता बाबुल सुप्रियों की कानूनी सलाहकार भी रह चुकी है। सुप्रियों के सलाह के बाद साल 2014 में वह भाजपा में शामिल हुई थीं।

जानकारी हो कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट पर तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में गए दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था।  ऐसे में मुख्यमंत्री बने रहने के लिए छह माह के भीतर उनके लिए सदस्यता ग्रहण करना जरूरी है।  सभी की नजरें इस बात पर लगी हुई है कि इस सीट पर भाजपा की ओर से उन्हें कौन चुनौती देगा?

जानकारी हो कि भवानीपुर को इसलिए भी ममता बनर्जी की सीट माना जाता है।  क्योंकि वे दो बार वहां से चुनाव जीत चुकी है।  ममता ने यह सीट शोभन देव चट्टोपाध्याय के लिए छोड़ दी थी। शोभन देव ने चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी के लिए यह सीट खुद ही खाली कर दी थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!