Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

इन फंडों को अपनाकर जिंदगी को आसान और बेहतर बनाएं

तनाव दूर करने के इन फंडों को अपनाकर बनाएं जिंदगी को आसान और बेहतर

हमारी बहुत सी समस्याओं का कारण तनाव ही होता है। अगर आपने तनावमुक्त रहना सीख लिया तो समझ लीजिए कि जिंदगी को सही तरह से जीने का सलीका आपने सीख आ गया है।

घर और ऑफिस की छोटी-बड़ी परेशानियों को हल करने के बजाय उसके बारे में लगातार सोचते रहना तनाव को बुलावा देना है। जो मानसिक रूप से ही नहीं शारीरिक तौर पर भी आपको खोखला करते जाती है। तो इसमें उलझने से बेहतर होगा इसका निदान ढूंढना। बहुत छोटी-छोटी चीज़ें हैं जिन्हें आदतों में शुमार कर आप टेंशन फ्री लाइफ एन्जॉय कर सकते हैं।

नाश्ता जरूरी है

अगर आपका यह मानना है कि नाश्ते का और तनाव का क्या संबंध तो आप गलत सोचती हैं। हाल ही में हुए शोधअध्ययनों से पता चला है कि जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते हैंउनके तनावग्रस्त होने की संभावना अधिक रहती है। हालांकि इस संदर्भ में वैज्ञानिकों का कहना है कि नाश्ते में पौष्टिक चीजें लेना बहुत जरूरी है। कारणअगर आप नाश्ते में केवल जंक फूड का सेवन करती हैं तो आपके तनावग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाती है।

ब्रेक अवश्य लें

अगर आप कामकाजी हैं तो लंच के दौरान आपको अपनी सीट से हटकर थोड़ा सा वक्त अलग बिताना चाहिए। इससे दिमाग को थोड़ी राहत मिलती है साथ ही शरीर को भी। अगर आप कंप्यूटर पर काम करती हैं तो हर दोतीन घंटे के अंतराल पर पांच मिनट का ब्रेक अवश्य लेना चाहिए। इससे न केवल आंखों को आराम मिलता हैबल्कि दिमाग को भी सुकून मिलता है। आप चाहें तो ब्रेक के दौरान अपनी आंखों को कुछ देर के लिए बंद करके भी रख सकती हैं।

हंसी में है बहुत ताकत

शोधअध्ययन से पता चला है कि हंसने से तनावमुक्त रहने में बहुत मदद मिलती है। शायद यही कारण है कि आजकल जगहजगह क्लब आदि खुलते जा रहे हैंजहां लोगों को तरहतरह से हंसना सिखाया जाता है। इसलिए जब भी मौका मिले दिल खोलकर हंसना न भूलें। इसके लिए कॉमेडी सीरियल व फिल्में देख सकती हैंचुटकुले पढ़ सकती हैं।

गीतसंगीत सुनना

गीतसंगीत के जरिए तनाव को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इसलिए सुबह और शाम के वक्त जब भी मौका मिले गीतसंगीत का आनंद जरूर उठाएं। आप चाहें तो इस दौरान खुद भी कुछ गुनगुना सकती हैं। शोधों से पता चला है कि गाना गाने से न केवल शरीर मेंबल्कि मस्तिष्क में भी अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। इससे तनावमुक्त रहने में मदद मिलती है।

टेंशन किसी भी तरह की हो इन ऑप्शन को आजमा कर उसे कुछ हद तक कम किया जा सकता है। छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करने की आदत डालें न कि उससे परेशान हों।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!