Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
स्वास्थ

त्वचा की देखभाल के लिए घर पर बनायें नारियल तेल से फेस मास्क, जानिए प्रक्रिया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 10 अगस्त 2023, देहरादून। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा स्वस्थ और चमकदार रहे और इसके लिए त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है। इसके लिए नारियल तेल से फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। शोध में पाया गया है कि नारियल तेल से बने फेस मास्क त्वचा के लिए बेहतरीन तरीके से काम करते हैं। आइये आज घर पर नारियल तेल से फेस मास्क बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे बताते हैं।

नारियल तेल और शहद का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले कटोरी में एक चौथाई चम्मच कप शिया बटर और इसी मात्रा में नारियल तेल डालकर दोनों को पिघला लें। अब इसमें एक बड़ी चम्मच कच्चा शहद मिलाकर अच्छे से मिलायें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर लगाएं और कम-से-कम आधे घंटे के बाद पानी से धो लें।फायदे: इसमें एंटी-माइक्रोबिलय और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को मारते हैं और त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। यह त्वचा को मॉइस्चराइज भी करता है।

नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और टी ट्री ऑयल की 2-3 बूंदें डालकर अच्छे से मिला लें। आप इसे ज्यादा मात्रा में मिलाकर एक बोतल में भी भरकर रख सकते हैं और फिर रात में सोने से पहले इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ दें।फायदे: इन दोनों सामग्रियों में एंटी-सेप्टिक और उपचार गुण होते हैं। इसे लगाने से अगले दिन आपको चमकदार त्वचा मिलती है।

नारियल का तेल और हल्दी का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले 3 बड़ी चम्मच नारियल तेल में आधी चम्मच हल्दी पाउडर, आधी चम्मच नींबू का रस और एक बड़ी चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और करीब 20 मिनट बाद धो लें।फायदे: हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा चमकदार और साफ बनी रहती है।

नारियल तेल और बेकिंग सोडा का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ी चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच बेकिंग सोडा को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें।फायदे: यह फेस मास्क क्लींजर की तरह काम करता है। यह रोमछिद्रों से गंदगी और मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है।

नारियल तेल और कॉफी का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक चम्मच नारियल का तेल और एक चम्मच कॉफी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट तक उंगलियों से गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।फायदे: ये दोनों सामग्री एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा को हानिकारक मुक्त कणों से बचाते हैं। यह कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!