Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशजन-संवाददेश

गोरखपुर में बड़ा सड़क हादसा, सड़क की मरम्‍मत कर रहे मजदूरों को डंपर ने रोंदा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जून 2022, शुक्रवार, गोरखपुर। मोहद्दीपुर रेलवे कालोनी के सामने शुक्रवार की भोर में तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में टक्कर मारने के बाद पांच मजदूरों को रौंद दिया। हरदोई व सिद्धार्थनगर जिले के रहने वाले तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल हुए दो का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है। दो मजदूर सड़क किनारे सोए थे और एक सड़क किनारे सफेद पट्टी बना रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दु:ख जताते हुए हादसे में मरने वालों के स्वजन को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

एयरफोर्स स्टेशन से मोहद्दीपुर-पैडलेगंज होते हुए सर्किट हाउस तक सड़क की मरम्मत के साथ ही दोनों किनारे सफेद पट्टी लगाने का कार्य चल रहा है। शुक्रवार की भोर में 3.30 बजे सिद्धार्थनगर, भवानीगंज के पुरैना निवासी अर्जुन चौहान व राजेश चौरसिया मोहद्दीपुर रेलवे कालोनी के सामने सड़क किनारे सफेद पट्टी बना रहे थे। कुछ दूरी पर इनकी पिकअप खड़ी थी, जिसमें पट्टी बनाने की मशीन व समान था।

इसी दौरान मोहद्दीपुर की तरफ पहुंचे तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप में टक्कर मारने के बाद पट्टी बना रहे अर्जुन, राजेश के साथ ही सड़क किनारे सोए हरदोई जिले के संडीला निवासी गंगाराम, मानसूननगर निवासी शैलेंद्र व उसके छोटे भाई कुलदीप को रौंद दिया। हादसे में गंगाराम, अर्जुन व शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।रेलवे कालोनी में बने टीनशेड़ के मकान को तोड़ते हुए पेड़ से टकराने के बाद डंपर रुका, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया। हादसे की खबर मिलते ही कैंट पुलिस के साथ डीएम विजय किरन आनन्द, एसएसपी डा. विपिन ताडा मौके पर पहुंच गए।

मानसूनगर के रहने वाले शैलेंद्र की एक साल पहले शादी हुई है। मेडिकल कालेज में भर्ती छोटे भाई कुलदीप ने बताया कि दो दिन पहले भाभी को लाने के लिए माता-पिता हरदोई गए हैं। चार जून के बाद उन्हें लेकर आते, इससे पहले हादसा हो गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!