Breaking News :
>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती>>2 से 8 अक्टूबर तक मनाया जाएगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह जिला स्तर पर आयोजित होंगे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च>>भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी,ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने की शिकायत
अंतर्राष्ट्रीयविदेश

अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत

रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ चार्टर प्लेन

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026, वाशिंगटन। अमेरिका के अलास्का में एक दर्दनाक विमान हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। दो इंजन वाले एक चार्टर विमान ने एंकोरेज से केप न्यूएनहैम के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन पश्चिमी अलास्का में एक दूरदराज रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद बचाव और जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं।

विमान में सवार थे 8 लोग

अधिकारियों के मुताबिक, विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। हादसे के बाद सभी आठ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। विमान दुर्घटना की जानकारी अमेरिकी सेना और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की ओर से दी गई है।

रडार साइट के पास हुआ हादसा

बताया गया कि दो इंजन वाला सेसना चार्टर विमान एंकोरेज से केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था। इसी दौरान पश्चिमी अलास्का में स्थित एक दूरस्थ रडार साइट के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह इलाका काफी दुर्गम है, जिससे राहत और बचाव अभियान में भी चुनौती सामने आई।

जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं

NTSB के अलास्का कार्यालय के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन के अनुसार, विमान हादसे के बाद NTSB, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और बचाव समन्वय केंद्र की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

सैन्य क्षेत्र से जुड़ा था गंतव्य

चार्टर विमान गुडन्यूज बे से करीब 40 मील दक्षिण में स्थित केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था। केप न्यूएनहैम में अमेरिकी वायु सेना की एक हवाई पट्टी है, जो लंबी दूरी के रडार स्टेशन तक पहुंच उपलब्ध कराती है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ हादसे से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जारी की जाएगी।

Loading

error: Content is protected !!