Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

टनकपुर निवासी मेजर गोविंद जोशी को सेना मेडल से नवाजा गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अगस्त 2021, मंगलवार, चम्पावत। देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत जनपद को गर्व व सम्मान का अवसर मिला है। लद्दाख की गलवन घाटी में गत वर्ष सेना के चलाए ऑपरेशन में अदम्य साहस दिखाने पर चम्पावत के टनकपुर निवासी मेजर गोविंद जोशी को सेना मेडल से नवाजा गया है। राष्ट्रपति ने इसकी संस्तुति कर दी है। जल्द किसी समारोह में यह मेडल उन्हें दिया जाएगा।

मेजर गोविंद जोशी टनकपुर के विष्णुपुरी कॉलोनी में रहते हैं। वर्तमान में वह लद्दाख में सेना के स्पेशल फोर्स में तैनात है। गत वर्ष लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के खिलाफ चले गए ऑपरेशन में अद्वितीय और अदम्य सहस के लिए उन्हें सेना मेडल प्रदान किया गया है। जहां पर उन्होंनें चोटिल होने के बावजूद, अपने जान की परवाह न करे हुए भी अपने काम को अंजाम दिया।

देश सेवा के 12वें साल में उन्हें सेना मेडल से नवाज गया है।

मेजर गोविंद जोशी अपने परिवार की तीसरी पीढी के सेना अधिकारी हैं, उन्होनें अपने दादा जी सूबेदार दुर्गा दत्त जोशी पिताजी सूबेदार मेजर बृज मोहन जोशी (19 कुमाऊं) तथा बड़े भाई कर्नल भुवन जोशी के मार्गदर्शन से देश सेवा को अपना भविष्य चुना। पिता सूबेदार मेजर जोशी ने बताया कि बचपन से ही मेजर गोविंद को उनके शहीद छोटे दादा जी सिपाही प्रेम बल्लभ से विशेष प्रेरणा मिली। जिन्होंने 1962 के भारत-चीन के युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोचा बलिदान दिया। मेजर जोशी 21 मार्च 2009 को ओटीए चेन्नई से सेना अधिकारी के रूप में कमीशन से सेना में भर्ती हुए।

 उनकी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, राधे हरि इंटर कालेज (टनकपुर) से तथा स्नातक डीएसबी परिसर कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से पूरी हुई है। सेना मेडल (वीरता) मिलने पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक कैलाश गहतोड़ी, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!