Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्ड

ग्रामीण सड़कों के निर्माण को बड़ी मंजूरी- केंद्र से उत्तराखण्ड को मिला 1700 करोड़ का पैकेज

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले सीएम धामी

देहरादून/नई दिल्ली। केंद्र ने राज्य की 184 ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए 1700 करोड़ की धनराशि मंजूर की। इन सड़कों की कुल लंबाई 1228 किलोमीटर होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने तथा हाल की प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त अवसंरचना के पुनर्निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल की आपदा में प्रदेश की 946 सड़कें और 15 पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनके पुनर्निर्माण के लिए लगभग 650 करोड़ रुपये की आवश्यकता है।

सीमित संसाधनों वाले पर्वतीय राज्य के लिए यह क्षति बड़ी चुनौती बताते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से विशेष सहयोग का आग्रह किया। साथ ही प्रदेश में क्षतिग्रस्त लगभग 5900 घरों की मरम्मत के लिए भी आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि राज्य के लगभग 90 प्रतिशत किसान लघु और सीमांत श्रेणी के हैं तथा फसलों को जंगली जानवरों से होने वाली क्षति एक गंभीर समस्या है।

उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई)-डीपीआर योजना के तहत घेराबंदी कार्यों को शामिल किए जाने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद किया। फसल सुरक्षा और उत्पादन वृद्धि के लिए उन्होंने आगामी पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 200 करोड़ रुपये का अलग बजट उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने शीघ्र अग्रिम धनराशि आवंटित करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने पीएम-आरकेवीवाई योजना के अंतर्गत स्वच्छता एक्शन प्लान/नमामि गंगे क्लीन अभियान के लिए वर्ष 2025-26 के स्वीकृत 98 करोड़ रुपये तुरंत जारी करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि राज्य की आवश्यकताओं को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा तथा केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग देगी।

बैठक में सांसद महेंद्र भट्ट, कृषि एवं किसान कल्याण सचिव देवेश चतुर्वेदी, पीएमजीएसवाई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक कुमार पांडेय और उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!