Breaking News :
>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले>>क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्राइम

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA) और थाना सदर की संयुक्त टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ गोचू और रवि उर्फ गोलू के रूप में हुई है। पुलिस दोनों आरोपियों को आज मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

चार राज्यों में काटी फरारी, मूढ़ाल में छोड़ी स्कॉर्पियो

एसपी विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों को सोमवार को नरवाना से गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से ही दोनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए राजस्थान, दिल्ली, भिवानी और हरियाणा के कई शहरों में ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहे थे। शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि हत्या के बाद सभी आरोपी मूढ़ाल में अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए थे, जिनमें से ये दोनों एक साथ भाग रहे थे।

कत्ल से पहले साथ पी थी शराब, ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ बनी वजह

पुलिस जांच के मुताबिक, 30 मई की रात करीब पौने नौ बजे हिसार रोड स्थित एनएच 10 मॉल के जॉकी शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। कत्ल की मुख्य वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। मुख्य आरोपी साहिल बामल की पूर्व प्रेमिका (Ex-Girlfriend) मृतक सूरज जैन के संपर्क में थी, जिससे खफा होकर साहिल ने अपने 4-5 दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात से ठीक पहले इन सभी ने एक साथ बैठकर शराब भी पी थी।

मुख्य आरोपी पर 5 हजार का इनाम, एक आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड

पकड़े गए आरोपियों में से गौरव उर्फ गोचू के खिलाफ पहले भी हिसार के सिविल लाइन थाने में हत्या के प्रयास (धारा 307) और आर्म्स एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। मामले का मुख्य आरोपी साहिल बामल अभी भी फरार है, जिस पर पुलिस ने 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। सीआईए और थाना सदर हांसी की टीमें बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!