Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगतताज़ा खबरेंदेश

महेंद्र सिंह धौनी ने सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ी, उनकी जगह रवींद्र जडेजा को टीम का कप्तान बनाया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, हैदराबाद आइपीएल 2022 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने इस टीम की कप्तानी छोड़ दी। धौनी ने टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अगले कप्तान के तौर पर रवींद्र जडेजा का चयन किया जिन्हें इस बार सीएसके ने इस सीजन के लिए रिटेन किया था। एम एस धौनी ने सीएसके टीम की भविष्य को देखते हुए ये फैसला किया और इस तरह से उनकी कप्तानी के एक युग का अंत हो गया।

महेंद्र सिंह धौनी ने एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में ही सबको चौंकाते हुए ये फैसला कर दिया। इससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में भी धौनी ने टेस्ट टीम की कप्तानी और फिर वनडे व टी20 टीम की कप्तानी भी अचानक ही छोड़ दी थी। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट भी उन्होंने अचानक ही ले ली थी और सबको चौंका दिया था, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या आइपीएल की कप्तानी छोड़ने के बाद वो इस लीग को भी बाय-बाय कहने वाले हैं।

महेंद्र सिंह धौनी ने साल 2008 में सीएसके टीम की कमान संभाली थी और उसके बाद से साल 2021 तक वो इस टीम के कप्तान रहे। हालांकि बीच में दो सीजन के लिए इस टीम को बैन कर दिया गया था अगर उसे छोड़ दें तो धौनी ने इस टीम की कप्तानी आइपीएल के 12 सीजन में की थी और चार बार टीम को चैंपियन बनाया। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में खिताब जीता था। 

महेंद्र सिंह धौनी के बाद अब सीएसके टीम की कप्तानी भारतीय आलराउंडर रवींद्र जडेजा कौ सौंप दी गई है जो सीएसके टीम के साथ साल 2012 में जुड़े थे। इससे बाद से जडेजा लगातार धौनी की कप्तानी में खेल रहे थे और बतौर आलराउंडर उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा था। वहीं दूसरी तरफ धौनी अब सीएसके टीम के लिए कप्तानी नहीं करेंगे। धौनी आइपीएल के सबसे सफल कप्तान थे और उन्होंने पिछले सीजन तक इस लीग में कुल 204 मैचों में कप्तानी की थी। इनमें से उन्हें 121 मैचों में जीत मिली थी जबकि 82 मैचों में हार मिली थी तो वहीं दो मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ था। रवींद्र जडेजा सीएसके के लिए कप्तानी करने वाले तीसरे कप्तान बनेंगे। इससे पहले एम एस धौनी और सुरेश रैना ने टीम की कप्तानी की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!