Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

छत्तीसगढ़ में महाराज की ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में उमड़ा जनसैलाब

छत्तीसगढ़ में लहरायेगा भाजपा का परचम : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 नवम्बर 2023, छत्तीसगढ़/देहरादून भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक, वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की छत्तीसगढ़ में एक के बाद एक ताबड़तोड़ चुनावी सभाओं में जिस प्रकार से जनसैलाब उमड़ रहा है उससे राज्य में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त माहौल बन रहा है। एक ही दिन में चार-चार सभायें करके उन्होंने विपक्ष के समक्ष चुनौती पैदा कर दी है। उनका दावा है कि इस बार राज्य में भाजपा का परचम अवश्य लहरायेगा।

उत्तराखंड के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज पिछले कई दिनों से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के तुफाने दौरे पर हैं। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव में अधिकांश भाजपा प्रत्याशियों की मांग है कि महाराज उनके क्षेत्र में होने वाली पार्टी की चुनावी सभाओं में सिरकत कर उनके लिए प्रचार करें।

बुधवार को कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा क्षेत्र प्रतापपुर में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, भटगांव सीट से श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, भरतपुर सोनहट से श्रीमती रेणुका सिंह, विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से विष्णु देव सिंह, विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी धर्मलाल कौशिक के समर्थन में एक ही दिन में ताबड़तोड़ चार-चार विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित कर जनता से भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की घोटालेबाज सरकार जायेगी और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी।

चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सतपाल महाराज का जगह-जगह पारम्परिक ढंग से ढोल-बाजों के साथ जमकर स्वागत किया। चुनावी सभाओं में उन्होने जनता से पूछने के बाद पहले ही भाजपा प्रत्याशियों को अपनी ओर से विजयी माला भी पहनाई। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद व जशपुर के राजा रणविजय प्रताप सिंह जूदेव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!