Breaking News :
>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच डीएम मैदान में, क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द बहाल करने के निर्देश>>करोड़ों की लागत से बना नंदा की चौकी का नया पुल धंसा, प्रशासन ने रोकी आवाजाही>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
फिल्म-जगतमनोरंजन

बॉबी देओल अपनी पहली तमिल फिल्म कंगुवा से उड़ायेंगे होश, दिखेगा खौफनाक अवतार

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 15 नवम्बर 2023, मुंबई। बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत में कई हिट फिल्में दीं। हालांकि, फिर उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और बॉबी कुछ समय के लिए पर्दे से बिल्कुल गायब हो गए। अपनी दूसरी पारी में उन्होंने वेब सीरीज आश्रम से धमाकेदार वापसी की और बाबा निराला जैसे एक बुरे आदमी का किरदार निभाकर वह छा गए।अब बॉबी तमिल फिल्मों में कदम रखने वाले हैं। उन्हें साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म कंगुवा में खलनायक की भूमिका में देखा जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बॉबी, सूर्या की फिल्म में एक खतरनाक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनका किरदार कहानी को एक नया मोड़ देगा।सूत्र ने बताया कि बॉबी का यह अवतार और अंदाज पहले कभी नहीं देखा होगा। वह कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे।यह बॉबी की पहली तमिल फिल्म है और इसके जरिए वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में पदार्पण कर रहे हैं। सूत्र ने यह भी बताया कि बॉबी ने अभी अपने हिस्से की शूटिंग पूरी नहीं की है। नवंबर यानी इसी महीने वह चेन्नई में अपना शूट शुरू करने वाले हैं।इस बीच वह मुंबई भी आते-जाते रहेंगे, क्योंकि बॉबी अपनी दूसरी फिल्म एनिमल के प्रचार-प्रसार में भी कोई कमी नहीं छोडऩा चाहते।

खास बात यह है कि एनिमल में भी रणबीर खलनायक ही बने हैं और इसमें भी उनका अवतार देखने लायक होगा।
सूत्र ने यह भी बताया कि बॉबी अपनी पहली तमिल फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित और रोमांचित हैं। उनसे जैसे ही इस फिल्म के लिए संपर्क किया गया, उन्होंने इसके लिए तुरंत रजामंदी दे दी।बॉबी फिल्म को लेकर इसलिए भी उत्सहित हैं, क्योंकि इसके हीरो सूर्या हैं, जिनके काम के वह बहुत बड़े प्रशंसक हैं।बॉबी उनके साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि इस साल अप्रैल में कंगुवा का ऐलान हुआ था। कंगुवा एक शक्तिशाली बहादुर नायक की गाथा है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में बॉलीवुड से बॉबी के अलावा अभिनेत्री दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। उनकी जोड़ी सूर्या के साथ बनी है, वहीं योगी बाबू भी फिल्म का हिस्सा हैं।कंगुवा को शिवा ने लिखा है और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया है। यह फिल्म 3डी में 10 भाषाओं में बनाई जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!