Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

महाराज ने अमित शाह को बताया कि क्यों जरूरी है हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 अक्टूबर 2021, गुरुवार, देहरादून। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुई मुलाकात के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता को लेकर चर्चा की।

उत्तराखंड के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गुरूवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।

जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भोजन के दौरान सतपाल महाराज के हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की अनिवार्यता के विषय में उनसे चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में एक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की नितांत आवश्यकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराज को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। इस संबंध में जो भी पत्रावली हो उसे उन्हें उपलब्ध करवायी जाए।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बताया कि उत्तराखंड और गुजरात का गहरा संबंध है। उन्होंने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के पौत्र अनिरुद्ध की पत्नी और बाणासुर की पुत्री ऊषा, उत्तराखंड (हिमालय) की रहने वाली थीं, जब वह द्वारिका गई वह वहाँ पर उसने जमकर गर्भा नृत्य किया। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने यह कहां से सिखा, तो उनका जवाब था कि यह नृत्य उन्होने अपनी माँ के गर्भ में ही सिखा था। तब से ही गुजरात के प्रमुख नृत्य का नाम “गर्भा नृत्य” पड़ा।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की हवाई कनेक्टिविटी होनी बेहद जरूरी है ताकि अमेरिका, बैंकुवर, कनाडा एवं ऑस्ट्रेलिया से फ्लाइटें सीधी उत्तराखंड पहुँच सकें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!