Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

छत्तीसगढ़ की अभनपुर और साजा विधानसभा की चुनावी सभाओं में गरजे महाराज

महाराज बोले, ‘सनातन धर्म का न आदि है न ही अनंत

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 14 नवम्बर 2023, छत्तीसगढ़/देहरादून सनातन धर्म पर जो लोग अंगुलियाँ उठा रहे हैं वह सनातन धर्म की महत्ता को समझते ही नहीं हैं। सनातन धर्म का अर्थ है जिसका आदि और अंत नहीं होता, वह हमारे जीवन का आधार है। उक्त बात प्रदेश के लोकनिर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के परसाडा में अभनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू के समर्थन में और चिल्फी में साजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू के समर्थन आयोजित चुनावी सभाओं स्थानीय जनता को सम्बोधित करते हुए कही।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में तेजी के विकास कार्य हो रहे हैं। विश्व में आज भारत का जयगान हो रहा है। जबकि वहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। राज्य में विकास का पहिया जाम है। कांग्रेस सरकार में प्रदेश के प्राकृतिक संसाधन कोयले में 540 करोड़ का घोटाला हुआ है। प्रत्येक गौठान में हर माह गौ वंश के संरक्षण के नाम पर 1300 करोड़ रूपये का घोटाला किया गया।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के भ्रष्टाचार ने पीडीएस योजना को भी नहीं छोड़ा। खाद्य विभाग के डेटाबेस में 165000 मीट्रिक टन चावल दर्ज है, जबकि जिलों में दर्ज बचत के डेटाबेस में यही चावल मात्र 96080 मीट्रिक टन पहुँचा है। दोनों ही सरकारी आंकड़ों के बीच में 68900 मीट्रिक टन चावल का अंतर है, यह चावल आखिर कहाँ गया ? डेटाबेस में गड़बड़ी कर लगभग 600 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार किया गया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने चुनावी सभा में जनता से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने का अनुरोध करते हुए आह्वान किया कि वह राज्य से भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर भाजपा की डबल इंजन की सरकार को सत्ता में लायें ताकि यह प्रदेश विकास की बुलंदियों को छूते हुए नये कीर्तिमान स्थापित करें। इस मौके भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!