Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डधार्मिकहरिद्वार

महाराज ने किया पवित्र छड़ी यात्रा का शुभारंभ

नगर की अधिष्ठात्री माया देवी व कोतवाल आनंद भैरव के दर्शन कर की पूजा अर्चना

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2023, हरिद्वार। उत्तराखंड के चारों धामों सहित समस्त पौराणिक तीर्थस्थलों के प्रचार प्रसार, विकास तथा पलायन रोकने के लिए प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली पावन पवित्र छड़ी यात्रा का प्रदेश सरकार के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुभारम्भ किया।

प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को श्री पंच दशनाम जूना (भैरव) अखाड़ा पहुंच कर पौराणिक सिद्ध पीठ नगर की अधिष्ठात्री माया देवी मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर नगर कोतवाल आनंद भैरव के दर्शन किए।

इस मौके पर महाराज ने पवित्र छड़ी यात्रा की सफलता व राष्ट्र की सुख समृद्धि शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि तीर्थों की पवित्र छड़ी यात्रा हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है । यह परंपरा आद्य जगतगुरु शंकराचार्य महाराज के समय से ही चली आ रही है । उत्तराखंड में यह प्राचीन काल से ही बागेश्वर से चलती थी और पूरे उत्तराखंड के सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति का प्रचार करती थी। कालांतर में मुगलों ने इस पर रोक लगा दी थी। लेकिन जूना अखाड़े ने पुनः इस परम्परा को प्रारंभ कर अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र छड़ी यात्रा से उत्तराखंड के उपेक्षित विस्मृति पौराणिक तीर्थ का विकास तो होगा, साथ ही स्थानीय नागरिकों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे और पलायन पर रोक लगेगी। इससे पहले जूना अखाड़ा पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ममहंत रवींद्र पुरी, सचिव महंत महेश पुरी, महंत शैलेंद्र गिरी, उपाध्यक्ष मंहत केदार पुरी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि इस पवित्र छड़ी यात्रा का आज कैबिनेट मंत्री महाराज ने शुभारंभ कर दिया है। यह छड़ी यात्रा 27 अक्टूबर तक पंचपुरी हरिद्वार में सभी पौराणिक सिद्धपीठों, अखाड़ों, आश्रमों में पूजन हेतु जाएगी। 28 अक्टूबर को हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना के बाद दुग्ध अभिषेक के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माया देवी मंदिर प्रांगण से पवित्र छड़ी को उत्तराखंड की यात्रा के लिए रवाना किया जायेगा।

इस अवसर पर महंत शिव दत्त गिरी, महंत पशुपति गिरी, कोठारी महाकाल गिरी पुजारी महंत सुरेशानंद सरस्वती, महंत दीनदयाल गिरि, महंत आकाश पुरी, महंत आदित्य गिरि, महंत भीष्म गिरि, महंत राजेंद्र गिरि, महंत गौतम गिरि, महंत राजगिरी,महंत बलपुरी तथा महंत रतन गिरी सहित बड़ी संख्या में साधु संतों के अलावा स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!