Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने दी बधाई

आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 दिसम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए विष्णुदेव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें अपनी और उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी है। उन्होंने लोरमी विधानसभा से चुनकर आए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर भी शुभकामनायें दी हैं।

महाराज ने कहा कि जब वह चुनाव प्रचार के दौरान कुंकुरी से चुनकर आए नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में थे तो आदिवासी समाज के लोगों ने वाद्य यंत्रों के साथ उनका जमकर स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़ा संदेश देने के साथ-साथ भगवान बिरसामुंडा के संकल्प को भी पूरा किया है।

विदित रहे कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे सतपाल महाराज ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार और जनसभायें की उनमें नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुंकुरी और उपमुख्यमंत्री अरूण साव का लोरमी विधानसभा क्षेत्र भी शामिल था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!