Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्डदेहरादून

भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने पर महाराज ने दी शुभकामनायें

चारधाम यात्रा के लिए 17,92,904 यात्रियों का पंजीकरण

जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों में 10,56,12058 की बुकिंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 अप्रैल 2023, मंगलवार, देहरादून। भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने शुभकामनायें देते हुए श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने से पूर्व अपना पंजीकरण करवाने के साथ-साथ उनसे सरकार द्वारा जारी यात्रा नियमों का पालन करने का भी अनुरोध किया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि श्री केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गयी। उन्होने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट भी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ 27 अप्रैल को खोले दिये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारम्भ हुये चारधाम एवं हेमकुण्ड यात्रियों के पंजीकरण के तहत अभी तक 17,92,904 (सतरह लाख बयानवे हजार नौ सौ चार) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। विभिन्न धामों में यात्रियों के पंजीकरण की यदि हम बात करें तो अभी तक केदारनाथ हेतु 6,35,230 (छः लाख पैंतीस हजार दो सौ तीस), बद्रीनाथ हेतु 5,35,551 (पाँच लाख पैंतीस हजार पाँच सौ इक्कीयावन), गंगोत्री हेतु 3,26,111 (तीन लाख छब्बीस हजार एक सौग्यारह), यमुनोत्री हेतु 2,82,757 (दो लाख बयासी हजार सात सौ सत्तावन) एवं हेमकुण्ड हेतु 13,255 (तेरह दो सौ पचपन) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

धर्मस्य एवं पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग के तहत अभी तक कुल 10,56,12058 (दस करोड़ करोड़ छप्पन लाख बारह हजार अट्ठावन) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

उन्होंने चार धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि चार धाम यात्रा की विस्तृत सुविधाओं का लाभ लेने के लिए यात्री अपना पंजीकरण अवश्य करवायें। चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की ऑनलाइन वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in , व्हाट्सएप नंबर 8394833833 या फिर टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये भी आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!