Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्ड

महाराज ने आप की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का किया आह्वान

महरौली विधानसभा में भाजपा की चुनावी जनसभा को किया सम्बोधित

देहरादून/दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार बनने पर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का काम करेंगे।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने महरौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र यादव के समर्थन में देवभूमि पार्क में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में केजरीवाल की लूट और झूठ की सरकार चल रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली की जनता को आयुष्मान भारत योजना के तहत मिलने वाली पांच लाख रुपए तक की फ्री इलाज की सुविधा से दूर रखा है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि देश की राजधानी में भाजपा की सरकार बनने पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज दिया उपलब्ध करवाया जायेगा। हमने दिल्ली के युवाओं को 50000 (पचास हजार) सरकारी नौकरी देने का वादा किया है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हम 15,000 (पंद्रह हजार रुपये) की एकमुश्त वित्तीय सहायता देंगे। हमने संकल्प लिया है कि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने पर ऑटो और टैक्सी चालकों को 10 (दस लाख रुपये) का जीवन बीमा और 5 (पांच लाख रुपये) का दुर्घटना कवर दिया जाएगा। हमारी सरकार बनी तो महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 2,500 (पच्चीस सौ रुपये) दिए जाएंगे। दिल्ली में बिजली-पानी और महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री की जायेगी।
महिलाओं को 6 महीने का सवेतन मातृत्व अवकाश दिया जाएगा।

उन्होंने दिल्ली की आम आदमी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यमुना की सफाई के मामले में आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह से विफल रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार जब दूसरी बार सत्ता में आई थी तो अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वह पांच साल में यमुना को पूरी तरह से साफ कर देंगे और यमुना जी की सफाई के बाद वह स्वयं डूबकी लगाने लगायेंगे। लेकिन यमुना की सफाई के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए गए 8500 करोड़ रुपए के बावजूद भी यमुना की सफाई नहीं हो पाई। शराब घोटाले में करीब 2800 करोड़ रुपये भ्रष्टाचारी की भेंट चढ़ गए। दिल्ली की आपदा सरकार में मौहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट के नाम पर 65000 करोड़ रुपये का भारी भरकम घोटाला किया गया।

महाराज ने दिल्ली की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि यदि दिल्ली की जनता भाजपा की डबल इंजन की सरकार को दिल्ली की सत्ता सौंपती है तो दिल्ली में 1700 से अधिक अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक दिया जाएगा और जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं वह भी पहले की तरह ही चलती रहेंगी।

इस अवसर पर महरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी गजेन्द्र यादव, आरती त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन चौधरी, एम.एस रावत, सोहन पाल, सुनील सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!