Breaking News :
>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारतीय अखाड़ा के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि ने तालिबान समर्थकों पर साधा निशाना

  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 अगस्त 2021, शुक्रवार, हरिद्वार। देश में रहकर तालिबानियों का समर्थन करने वालों के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में तालिबान का समर्थन करने वालों को देश का गद्दार बताया। साथ ही उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें तत्काल जेल में डाल देने की बात कही।

साथ ही कहा कि ऐसे लोगों को तालिबान के साथ चले जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने शायर मुन्नवर राणा को भी आड़े हाथ लिया।

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि किस देश को मान्यता देनी है और उसे किस देश के साथ कैसे संबंध रखने हैं, यह काम भारत सरकार का है। न कि मुस्लिम धर्मगुरुओं का।

उन्होंने आगे कहा कि भारत सरकार अफगानिस्तान के हालातों पर नजर बनाए हुए है और अपना काम भी कर रही है।

यूपी सरकार ने उठाया अच्छा कदम 

नरेंद्र गिरि ने कहा कि योगी सरकार ने आतंकवाद और तालिबानी विचारधारा को रोकने के लिए अच्छा कदम उठाया है, जिन स्थानों पर मुस्लिम आबादी ज्यादा है। वहां 12 स्थानों पर एटीएस का ट्रेनिंग सेंटर खोलने जा रही है।

उन्होंने कहा है कि एटीएस आतंकवाद का सिर कुचलने का काम करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि देश में कुछ ऐसे भी मुस्लिम धर्मगुरु हैं, जो अपना काम नहीं कर रहे हैं, बल्कि आतंकवादियों का समर्थन और उन्हें पनाह दे रहे हैं।

शायर मुन्नवर राणा चले जाएं अफगानिस्तान 

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के तालिबान का समर्थन करने पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि वे लगातार भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने भारतीय संविधान और भारत के लोगों पर भरोसा नहीं रह गया है।

मुनव्वर राणा के तालिबान का समर्थन करने पर महंत नरेंद्र गिरि ने उन्हें भारत छोड़कर तालिबानों के साथ चले जाने की नसीहत दी है।

महिलाओं के साथ हो रहा अत्याचार 

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानी महिलाओं के साथ जिस तरह का अन्याय और अत्याचार कर रहे हैं। उसको देख कर भारत में रहने वाली मुस्लिम महिलाओं को भी तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं का विरोध और बहिष्कार करना चाहिए।

कहा, जहां तक अफगानिस्तान में फंसे भारतीयों को वापस लाने की बात है तो केंद्र सरकार इस दिशा में कदम उठा भी रही है और काफी संख्या में लोगों को वापस भारत लाया भी गया है।

तालिबान का समर्थन करने वालों को मिले कड़ी सजा 

उन्होंने तालिबान का समर्थन करने वाले मुस्लिम धर्म गुरुओं को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है, जिससे दूसरे लोगों को सबक मिल सके।

उन्होंने खुली चुनौती देते हुए कहा है आप तालिबान के साथ चले जाइए फिर आपको पता लगेगा कि आपने भारत छोड़कर किस तरह की गलती की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!