Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तर-प्रदेश

दुनिया के लिए यादगार बना महाकुंभ, इन बड़े उद्योगपतियों से लेकर सितारों तक ने आस्था की पावन नगरी में लगायी डुबकी 

प्रयागराज। संगम तट पर अनेक गौरवशाली क्षणों को अविस्मरणीय बनाकर विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में महाकुंभ महाशिवरात्रि पर्व की आखिरी डुबकी के साथ विदा हो गया। दुनिया के लिए इसकी सांस्कृतिक चेतना अनुकरणीय और यादगार बन गई।

संतों-सितारों और राजनेताओं के अद्भुत समागम का भी यह साक्षी बना। महाकुंभ में विश्व की सबसे धनी महिलाओं में शुमार अमेरिकी महिला उद्योगपति लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने संगम पर कल्पवास कर भारतीय संस्कृति को आत्मसात किया तो दुनिया में गिनती के अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी ने सेवा के जरिए इसे अविस्मरणीय बना दिया।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत देश के अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपालों के अलावा केंद्र और प्रदेश के मंत्रियों ने भी महाकुंभ का हिस्सा बनकर विश्व समुदाय को एकता का संदेश दिया। लॉरेन जाब्स ने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में भगवा धारण कर सनातन का वैभव जानने के लिए कमला बन गईं।

इसी तरह अनंत अंबानी ने परेड स्थित सेक्टर एक में जहां अन्नक्षेत्र खोलकर पूरे महाकुंभ में हर संत-भक्त को मन पसंद व्यंजनों की थाली परोसवाई, वहीं गौतम अदाणी ने भी सेक्टर सात, तीन और 22 में एक साथ इस्कॉन के साथ मिलकर अन्नक्षेत्र चलाकर अतिथि सत्कार की मिसाल पेश की।

मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ लगाई डुबकी
मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिला बेन, बेटे आकाश, अनंत के अलावा बहुओं-पोते और बहनों के साथ जहां संगम में डुबकी लगाकर गंगा आरती की, वहीं अदाणी ने भी पूरे परिवार के साथ स्नान कर दान-पुण्य कर सांस्कृतिक गौरव का रंग और गाढ़ा कर दिया।

अद्भुत समागम का साक्षी बना महाकुंभ
इसी तरह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने भी अपने परिवार और राष्ट्र की खुशहाली के लिए संगम में तीन दिन तक डुबकी लगाई। संतों-सितारों के भी अद्भुत समागम का महाकुंभ साक्षी बना।

 संगीत का महाकुंभ बना यादगार 
संगीत का महाकुंभ भी अद्भुत और अविस्मरणीय रहा। पद्म विभूषण बांसुरी सम्राट पं. हरि प्रसाद चौरसिया, सितार वादक पद्मश्री शिव नाथ मिश्र-देवव्रत मिश्र, पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट, नृत्यांगना डोना गांगुली, हरिहरन समेत कई दिग्गज कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

 ये सितारे आस्था की पावन नगरी में उतरे 
इस महाकुंभ में हॉलीवुड स्टार कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जानसन ने भी संगम में डुबकी लगाकर महाकुंभ की महिमा को नमन किया। इसी तरह सिने स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेराय, अभिनेत्री हेमा मालिनी, कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, रवीना टंडन, राशा टंडन, जूही चावला समेत कई सितारे परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद के शिविरों में पहुंचे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!