Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

मदन कौशिक प्रदेश अध्‍यक्ष के पद पर बने रहेंगे, मिल सकती है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, देहरादून। धामी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेश भाजपा में बदलाव की अटकलों पर भी विराम लग गया है। पहले यह माना जा रहा था कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को मंत्रिमंडल में लिया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे साफ है कि कौशिक प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। यह भी माना जा रहा कि आने वाले दिनों में पार्टी उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है।

त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में मंत्री रहे मदन कौशिक को पिछले वर्ष मार्च में सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष कौशिक की अगुआई में विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में सफल रही।

यह माना जा रहा था कि धामी सरकार में कौशिक को मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन उन्हें जगह नहीं दी गई। इसके पीछे विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद कुछ विधायकों की प्रतिक्रिया के असर के रूप में देखा जा रहा है। कौशिक हरिद्वार जिले से आते हैं, लेकिन वहां से किसी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई है। यदि कौशिक को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाता तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बदला जाना तय था। अब कौशिक अपने पद पर बने रहेंगे। यह भी चर्चा है कि आने वाले समय में उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट अगले साल रिक्त होने जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!