Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

दायित्वधारी मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया रूपये ग्यारह लाख की सहयोग राशि एवं अपना एक माह का वेतन

आपदा के इस कठिन समय में राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है : मैडम रजनी रावत

उत्तराखंड सरकार आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और राहत कार्यों को पूरी गंभीरता से चला रही है : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 25 अगस्त 2025, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण योजनायें अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष, मैडम रजनी रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें रूपये 11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की सहयोग राशि एवं अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदान किया।

यह राशि हाल ही में धराली (जनपद उत्तरकाशी) एवं थराली (जनपद चमोली) क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु दी गई है। इस आपदा ने कई लोगों के घर, आजीविका और संपत्ति छीन ली, जिससे वहाँ के स्थानीय निवासियों को गहरी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मैडम रजनी रावत जी ने इस अवसर पर कहा कि “आपदा के इस कठिन समय में राज्य सरकार हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पीड़ितों तक सहायता पहुँचाई जा रही है। मेरा यह प्रयास केवल एक छोटा सा योगदान है, ताकि उत्तराखंड की जनता को यह महसूस हो सके कि उनकी पीड़ा हमारी पीड़ा है।”

उन्होंने आगे कहा कि समाज के हर वर्ग को इस विकट परिस्थिति में आगे आकर सहयोग करना चाहिए। आपदा पीड़ितों को न केवल आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है, बल्कि भावनात्मक संबल और सामाजिक एकजुटता की भी ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “उत्तराखंड सरकार आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और राहत कार्यों को पूरी गंभीरता से चला रही है। राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रभावित परिवारों तक तुरंत सहायता पहुँचे और उनके जीवन को शीघ्र सामान्य बनाया जा सके।”

यह उल्लेखनीय है कि हाल की प्राकृतिक आपदा ने उत्तरकाशी और चमोली जनपदों में जनजीवन को गहराई से प्रभावित किया है। राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं और राज्य सरकार लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है।

उत्तराखंड सरकार में समाज कल्याण योजनायें अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष, मैडम रजनी रावत का यह योगदान निश्चित रूप से अन्य जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को भी प्रेरित करेगा कि वे भी आगे बढ़कर आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!