Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश : पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आए ब्रजेश पाठक, पीड़िता की शिकायत पर अस्पताल ने लौटाया पैसा

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मार्च 2022, बुधवार, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के मामला संज्ञान में लेते ही फैजुल्लागंज निवासी प्यारी देवी को बड़ी राहत मिली है। सीतापुर रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ने पथरी के ऑपरेशन के नाम पर 20 हजार रुपये जमा करा लिया और ऑपरेशन भी नहीं किया। इसके बाद जब पीड़ित ने अपना पैसा मांगा तो अस्पताल के कर्मी धमकी देने लगे। डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के मामला संज्ञान में लेने के बाद ढाई घंटे में एक्शन में हो गया। अस्पताल प्रशासन ने मरीज के परिवारीजन से माफी मांग कर 20,000 रुपया वापस कर दिया

मड़ियांव स्थित निजी अस्पताल में इलाज के नाम पर अधिक रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। मंगलवार को मरीज के परिवारजनों ने सामाजिक कार्यकर्ता से इसकी शिकायत की। इस पर कार्यकर्ता ने ट्वीट के माध्यम से उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मामले की शिकायत की। फटकार के बाद अस्पताल प्रशासन ने पीड़ित को 20 हजार रुपये वापस कर दिए।

पिछले दो माह से गोंडा निवासी राम प्यारी पेट में दर्द की समस्या से जूझ रही है। स्थानीय अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। परिवारजन 24 मार्च को मरीज को लेकर केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। यहां बेड खाली न होने की वजह से उन्हें भर्ती नहीं किया गया। दलालों के चंगुल में आने के बाद मरीज को मड़ियांव स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद डाक्टर ने गुर्दे में पथरी होने की बात बताई। आपरेशन में करीब 35 हजार रुपये खर्चा बताया। मरीज के भाई दिलीप ने बताया कि डाक्टर ने 35 हजार रुपये जमा करा लिए। उसके बाद डाक्टर ने जांच के बाद गुर्दे की नली में रुकावट की बात कही। जिसके आपरेशन के लिए 45 हजार रुपये और मांगे गए। रुपये के अभाव में परिजनों ने पैसे देने से मना कर दिया। बिना भुगतान करने पर डाक्टर ने इलाज करने से रोक दिया। बिल के भुगतान के लिए दबाव भी बनाया गया।

मरीज के घर वालों ने फैजुल्लागंज में सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी को मामले की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक को दी। ममता त्रिपाठी के मुताबिक, ट्वीट के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। जहां अस्पताल प्रशासन ने मरीज को करीब 20 हजार रुपये वापस देने के बाद मरीज को डिस्चार्ज कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!