Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
आर्थिक गतिविधियाँताज़ा खबरें

एलपीजी सिलेंडर की होम डिलिवरी से जुड़े नियमों में पहली नवंबर से होगा बदलाव, पढ़िए पूरी खबर

  • घरेलू सिलेंडरों के लिए लागू होगी यह नई व्यवस्था, वाणिज्यिक सिलेंडरों की डिलिवरी पर नहीं होगा इसका कोई असर।
  • इस योजना का लक्ष्य यह है कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे।
  • इस व्यवस्था से ऐसे लोगों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, जिन्होंने पेट्रोलियम कंपनी के साथ अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 अक्टूबर 2020, शनिवार।  रसोई गैस सिलेंडर (एल पी जी) की होम डिलिवरी से जुड़े नियमों में एक नवंबर, 2020 से बड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल, एक नवंबर से देश के 100 स्मार्ट सिटीज में गैस की डिलिवरी के लिए वन टाइम पासवर्ड (OTP) अनिवार्य हो जाएगा।

[box type=”shadow” ]योजना का लक्ष्य

  • इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL ) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य यह है कि गैस सिलेंडर सही उपभोक्ता तक पहुंचे। इसे सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
  • इस नई व्यवस्था के तहत एलपीजी उपभोक्ता को गैस की बुकिंग के बाद एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • इसके बाद जब डिलिवरी ब्वॉय आपके घर पर गैस सिलेंडर पहुंचाने आएंगे तो ग्राहक को ओटीपी बताना होगा।
  • ओटीपी साझा किए बगैर एलपीजी सिलेंडर डिलिवर नहीं हो पाएगा।[/box]

IOCL से जुड़े सूत्रों ने बताया कि राजस्थान की राजधानी जयपुर और तमिलनाडु के कोयंबटूर में इस व्यवस्था को पायलट आधार पर लागू किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक स्तर पर इस स्कीम के पूरी तरह सफल रहने के बाद एक नवंबर, 2020 से इस योजना का विस्तार देश के 100 स्मार्ट शहरों में किया जा रहा है। इन शहरों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर व्यवस्था का विस्तार देशभर में किया जाएगा।

एलपीजी सिलेंडर बुक करने के बाद उपभोक्ता को प्राप्त होगा एक कोड 

नई व्यवस्था के तहत एलपीजी सिलेंडर बुक करने के बाद उपभोक्ता को एक कोड प्राप्त होगा। एलपीजी सिलेंडर की डिलिवरी के समय उपभोक्ता को यह कोड डिलिवरी करने वाले व्यक्ति को दिखाना होगा। इस पहल का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि गैस की डिलिवरी किसी गलत व्यक्ति को नहीं हुई है। हालांकि, इस व्यवस्था से ऐसे लोगों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, जिन्होंने पेट्रोलियम कंपनी के साथ अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!