Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कमजोर होती जा रही है कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर : भारत में पिछले 24 घंटे में आए कम मामले, 2427 लोगों की हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जून 2021, सोमवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर लगातार कमजोर होती जा रही है। देश के 61 दिनों के बाद एक दिन में कोविड-19 के एक लाख नए मामले सामने आए हैं, जो 5 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। इसके साथ ही दैनिक पॉजिटिविटी रेट 6.34 फीसद हो गई है। इस दौरान महामारी से 2,427 और लोगों की मौत हुई है। करीब 43 दिन बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की यह सबसे कम संख्या है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आकड़ों के अनुसार 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1,00,636 नए मामले मिले हैं। इसके बाद देश में महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,89,09.975 हो गई है। वहीं, संक्रमण से 2,427 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,49,186 हो गई है। उपचाराधीन मामलों की संख्या भी घटकर 14 लाख पर आ गई है। बीते दिन 1,74,399 नए मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 2,71,59,180 पहुंच गई है। यह लगातार 25वां दिन है जब स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या संक्रमितों की संख्या से अधिक है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया कि रविवार को 15 लाख 87 हजार 589 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिन्हें मिलाकर देश में अबतक कुल 36 करोड़ 63 लाख से अधिक हो गई है। वहीं, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 13 लाख 90 हजार 916 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23 करेड़ 27 लाख 86 हजार को पार कर गया है।

बता दें कि देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!