Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
मनोरंजन

‘लव आज कल’ फ़िल्म के कलेक्शंस में आई गिरावट, जानिए 5 दिनों का कलेक्शन

आकाश ज्ञान वाटिका। 19 फ़रवरी, 2020, बुधवार। मंगलवार को सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन और सारा अली ख़ान की फ़िल्म लव आज कल को पांच दिन पूरे हो गये। लव आज कल को शुरुआत में अच्छा रिस्पांस मिला, मगर ओपनिंग वीकेंड के बाद फ़िल्म लगातार नीचे जा रही है। मंगलवार को भी फ़िल्म के कलेक्शंस में गिरावट आयी।

ट्रेड जानकारों का अनुमान है कि मंगलवार को लव आज कल ने लगभग 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर फ़िल्म के कलेक्शंस अब लगभग 34 करोड़ पर पहुंच गये हैं। हालांकि यह सिर्फ़ अनुमान है। मंगलवार की कमाई के अंतिम आंकड़े में बदलाव हो सकता है। यह घट भी सकता है और बढ़ भी सकता है। फ़िल्म ने बेहतरीन ओपनिंग ली थी, मगर वीकेंड के बाक़ी दिनों में फ़िल्म के कलेक्शंस काफ़ी गिर गये थे।

14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ हुई लव आज कल ने पहले दिन जहां 12.40 करोड़ जमा किये थे, वहीं दूसरे दिन शनिवार को कलेक्शन 8.01 करोड़ रह गये, जबकि रविवार को बेहद मामूली वृद्धि हुई और 8.10 करोड़ जमा किये थे। ओपनिंग वीकेंड में लव आज कल को 28.51 करोड़ मिले। पहले सोमवार को फ़िल्म ने सिर्फ़ 2.75 करोड़ का कारोबार किया है, जो रविवार के कलेक्शंस के मुकाबले तकरीबन 50 फीसदी से भी कम थे। सोमवार की कमाई मिलाकर फ़िल्म का 4 दिनों का कलेक्शन 31.26 करोड़ हो गया।

लव आज कल के पास अपने कलेक्शंस बढ़ाने के लिए यही एक हफ़्ता है, क्योंकि आने वाले शुक्रवार (21 फरवरी) से मुकाबला कड़ा होने वाला है। आयुष्मान खुराना की फ़िल्म शुभ मंगल ज़्यादा सावधान के साथ विक्की कौशल की भूत पार्ट 1 हांटेड शिप रिलीज़ हो रही हैं। पिछले कुछ अर्से से आयुष्मान ने बॉक्स ऑफ़िस पर जो साख जमाई है, उसके चलते शुभ मंगल ज़्यादा सावधान को बेहतरीन ओपनिंग मिलने के चांसेज हैं। विक्की कौशल की भूत भी कुछ दर्शक चुरा सकती है, जिसका सीधा असर लव आज कल पर पड़ेगा।

लव आज कल निर्देशक इम्तियाज़ अली की 2009 में इसी नाम से आयी फ़िल्म का ही रूपांतरण है। पहले वाली लव आज कल में सैफ़ अली ख़ान और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स में थे। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर हिट रही थी और इसका संगीत भी काफ़ी पसंद किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!