Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

लम्बा इंतजार ही सही, आखिर हरक को मिला ठिकाना, कांग्रेस का दामन थाम पुत्रवधु अनुकृति के साथ की घर वापसी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून/नई दिल्ली। गत पाँच दिनों के लम्बे इंतजार एवं जद्दोजहद के उपरांत आखिर पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का दामन थम ही लिया। पाँच दिन पूर्व भाजपा से निष्कासन के उपरांत हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का दरवाजा खटखटाते हुए यहाँ तक कह डाला था कि वह अब कांग्रेस के लिए बिना किसी शर्त के काम करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यहाँ तक कह डाला कि वह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से एक बार नहीं सौ बार माफ़ी माँग सकते हैं। इतना सब होने के बाद भी कांग्रेस में उनकी वापसी आसान नहीं लग रही थी, कारण हो सकता है कि वर्ष 2016 का वह दिन पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को रुक-रुक कर याद आ रहा हो, जिस दिन लोकतंत्र की एक चुनी हुई सरकार को गिराने की साजिश को लीड करने वाला कोई और नहीं, हरक सिंह रावत ही थे।

विदित रहे कि हरक सिंह रावत को पांच दिन पूर्व भाजपा द्वारा 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता एवं कैबिनेट के निष्कासित किया गया था। तब के आज तक असमंजस का दौर चलता रहा। मीडिया में यहाँ तक चर्चायें होने लगी थी कि हरक सिंह रावत फिर से भाजपा के चौखट पर गुहार लगा सकते हैं। आज दोपर होते होते एकाएक कयासों के बादल छट गए एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी हो गई।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हरक सिंह रावत की कांग्रेस में घर वापसी हुई। हरक सिंह रावत ने अपनी पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं रावत के साथ कांग्रेस का दामन थामा।

कांग्रेस में आने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस में आना ही उनकी सबसे बड़ी माफ़ी मांगने के बराबर है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे बड़े भाई हरीश रावत ने मेरा स्वागत किया, मैं बिना शर्त कांग्रेस में आया हूँ।
सूत्रों से यह भी खबर मिल रही है कि कांग्रेस लैंसडोन से अनुकृति गुसाईं रावत को चुनाव मैदान में उतार सकती है।

सम्बंधित खबर के लिए यहाँ क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/cm-dhami-expelled-harak-singh-from-the-bjp-party-for-6-years/

https://akashgyanvatika.com/the-path-of-harak-singh-rawat-to-join-the-congress-is-not-so-easy-the-master-of-pressure-politics-is-now-under-pressure-himself/

https://akashgyanvatika.com/harak-singh-rawat-will-join-congress-with-some-mlas-his-daughter-in-law-anukreethy-gusain-will-also-join-congress/

https://akashgyanvatika.com/harak-singh-rawat-kept-waiting-for-the-fourth-day-will-there-be-an-entry-in-congress/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!