Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। संसद का कामकाज आज (मंगलवार) से अपने सामान्य समय पर हो रहा है, जैसे कोरोना काल से पहले होता था। दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार को पहले की तरह निर्धारित समय सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम छह बजे तक चलेगी। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले साल मानसून सत्र से राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चल रही थी। वहीं शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक लोकसभा की कार्यवाही चल रही थी। सोमवार आठ मार्च से बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हुआ। इस दौरान पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगाई को लेकर खूब हंगामा हुआ। इसे लेकर आज भी हंगामा हुआ, जिसके चलते दोपहर 12 बजे तक दोनों सदनों कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

  • राज्यसभा की कार्यवाही भी  दोपहर 12बजे तक स्थगित कर दिया गया है। विपक्षी सांसदों के सरकार के खिलाफ नारे लगाए और पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि पर चर्चा की मांग की।
  • विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
  • लोकसभा में  रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि एक अच्छी ईमानदार,पारदर्शी व्यवस्था किसानों के हित में हो और किसानों को उनका पूरा पैसा मिले। देश के करदाताओं का पैसा गलत जगह न जाए यह हम सब की सामूहिक ज़िम्मेदारी है।
  • पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ राज्यसभा में नारे लगाए।
  • राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही शुरू।
  • राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि पर सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।
  • कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए लोकसभा में एडजर्नमेंट ऑफ बिजनेस मोशन दिया। ह
  • बीएसपी सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने ईंधन मूल्य वृद्धि को लेकर राज्यसभा में सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया।

राज्यसभा में पीठासीन अध्यक्ष वंदना चव्हाण ने सभापति एम. वेंकैया नायडू के लिखित संदेश के हवाले से बताया कि मंगलवार से संसद की कार्यवाही सुबह 11 बजे शाम छह बजे तक चलेगी। बाद में, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी घोषणा की कि मंगलवार से सामान्य समयानुसार सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी को राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के संबोधन के साथ शुरू हुआ और 29 फरवरी को संपन्न हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को केंद्रीय बजट संसद में पेश किया था।

बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की महंगाई को लेकर सरकार को घेरते हुए विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा किया। संसद के दोनों सदनों में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस देकर विपक्ष ने पेट्रोलियम उत्पादों पर लगातार बढ़ाए गए टैक्स में कमी के साथ बहस की मांग करते हुए सदन को ठप कराया। पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर हुए हंगामे के साथ ही संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया।

5 राज्यों के चुनाव के मद्देनजर बजट सत्र को समय से पहले ही समाप्त किए जाने के प्रबल आसार हैं। तृणमूल कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दलों ने चुनाव के मद्देनजर बजट सत्र को स्थगित करने का आग्रह किया है। 8 मार्च को शुरू हुआ बजट सत्र का दूसरा चरण 8 अप्रैल को समाप्त होने वाला है, लेकिन चुनाव के कारण होली से पहले इसके समापन की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!