Breaking News :
>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश
ताज़ा खबरेंदेश

अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की एक चिट्ठी ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख वाले मामले में ला दिया नया मोड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों के कारण महाराष्ट्र की उद्धव सरकार संसद से लेकर सड़क तक घिरी हुई है। सोमवार को इसे लेकर संसद के दोनों सदनों में जमकर बवाल हुआ। इस बीच अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा की एक चिट्ठी ने अब इस मामले में नया मोड़ ला दिया है। उन्होंने यह चिट्ठी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखी है। इसमें उन्होंने आरोप लगया है कि लोकसभा में सचिन वझे का मामला उठाने पर शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने उन्हें जेल में डालने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर एक महिला संसद में सुरक्षित नहीं है, तो वह महाराष्ट्र में कैसे सुरक्षित रह सकती है।

नवनीत राणा ने यह भी दावा किया है कि इससे पहले भी उन्हें कई बार फोन पर धमकी दी गई है और उन पर एसिड अटैक कराने की भी बात कही गई है। हालांकि, शिवसेना सांसद अरविंद सावंत ने आरोपों को झूठा बताया है। सावंत ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा है कि उन्होंने राणा को धमकी नहीं दी। यह एक बड़ा झूठ है। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें क्यों धमकी दूंगा? यदि उस समय उनके पास लोग मौजूद थे, तो वे बता सकते हैं कि क्या मैंने उन्हें धमकी दी थी ? राणा की बात करने का तरीका और बॉडी लैंग्वेज सही नहीं थी।’ सावंत ने कहा कि शिवसैनिक महिलाओं को धमकी नहीं देते।

‘तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे’

इस बीच भाजपा सांसद रमा देवी ने कहा है कि नवनीत राणा ने इस मुद्दे पर उनसे बात की है। अरविंद सावंत को सांसद होने के नाते ऐसी बात नहीं करनी चाहिए थी। वो स्पीकर से इस मुद्दों को गंभीरता से लेने के लिए कहेंगी। राणा ने स्पीकर ओम बिरला को लिखे अपने पत्र में आरोप लगाया कि सावंत ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि ‘तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे।’ राणा ने कहा कि अरविंद सावंत ने जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है वह मेरे और पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। मैं चाहती हूं कि उनके खिलाफ सख्त पुलिस कार्रवाई हो। उन्होंने सोमवार को एएनआइ से बात करते हुए कहा कि मैंने ओम बिरला को एक पत्र लिखा है। मैं इसकी शिकायत पुलिस से भी करूंगी … मैं किसी की धमकी से रुकने वाली नहीं हूं। मैं तब तक लड़ूंगी जब तक मैं जीवित हूं। राणा ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पहले भी सावंत से धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि यह सोचने की जरूरत है कि अगर कोई महिला संसद के अंदर सुरक्षित नहीं है, तो वह महाराष्ट्र में कैसे सुरक्षित होगी। शिवसेना गुंडागर्दी विचारधारा वाली पार्टी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!