Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड विधानमंडल दल की बैठक आज, विपक्ष के जवाब देने की रणनीति की जाएगी तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जून 2022, सोमवार, देहरादून। विधानसभा के मंगलवार से प्रारंभ होने जा रहे बजट सत्र के लिए धामी सरकार के मंत्री इन दिनों होमवर्क में जुटे हैं। सत्र के दौरान उठने वाले विषयों, प्रश्नों का तथ्यों व तर्कों के साथ प्रभावी ढंग से उत्तर देने के साथ ही संभावित अनुपूरक प्रश्नों के बारे में भी अधिकारियों के साथ मंथन किया जा रहा है।

उधर, भाजपा विधानमंडल दल की सोमवार को बैठक बुलाई गई है, जिसमें बजट सत्र के दौरान विपक्ष के हमलों का जवाब देने के मद्देनजर रणनीति तय की जाएगी। उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र है। मार्च में हुआ विधानसभा का पहला सत्र बेहद संक्षिप्त था। दो दिन के इस सत्र में सरकार ने लेखानुदान पारित कराया था और इस दौरान प्रश्नकाल भी नहीं हुआ था।

14 से 20 जून तक प्रस्तावित है बजट सत्र

अब जबकि बजट सत्र 14 से 20 जून तक प्रस्तावित है तो स्वाभाविक रूप से इस दरम्यान विधायी व संसदीय कार्य तो ठीक ठाक होंगे ही, विपक्ष भी प्रश्नकाल, शून्यकाल में तेवर दिखाते हुए विभिन्न विषयों पर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा। इस परिदृश्य के बीच यह आवश्यक है कि सदन में उठने वाले विषयों व प्रश्नों को लेकर सरकार के मंत्री अधिक सतर्क व सजग रहें। यही वजह भी है कि इन दिनों धामी सरकार के मंत्री अपने-अपने विभागों के अधिकारियों के साथ सत्र के लिए विधायकों द्वारा लगाए गए प्रश्नों के उत्तर और संभावित अनुपूरक प्रश्नों के संबंध में लगातार चर्चा कर रहे हैं।

साथ ही वे विभागीय योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ले रहे हैं, ताकि तथ्यों व तर्कों के साथ सदन में उठने वाले विषयों, प्रश्नों का जवाब दिया जा सके। यही नहीं, वे सौ दिन के रोडमैप और इस दिशा में हुई प्रगति का ब्योरा भी ले रहे हैं।उधर, बजट सत्र के मद्देनजर भाजपा विधानमंडल दल की बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बुलाई गई है।

विधायी एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बैठक शाम सात बजे से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होगी। इसमें बजट सत्र के लिए सरकार की तैयारी समेत विभिन्न विषयों के मद्देनजर रणनीति तय की जाएगी।विधानसभा सदस्यता की आज शपथ लेंगे धामीविधानसभा की चम्पावत सीट के उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

विधानसभा के प्रकाश पंत भवन के सभागार में आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण उन्हें शपथ दिलाएंगी। समारोह दोपहर साढ़े 12 बजे से होगा। कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आजविधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक सोमवार शाम साढ़े चार बजे से विधानसभा स्थित सभागार में होगी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में बजट सत्र के लिए विधायी कार्यों के एजेंडे पर चर्चा होगी।

इससे पहले 4:00 बजे से विधानमंडल दल के नेताओं की बैठक भी बुलाई गई है। महिला विधायकों के लिए कक्षसत्र में भोजनावकाश के दौरान महिला विधायकों के बैठने के लिए विधानसभा में अलग से कक्ष में व्यवस्था की जा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने बताया कि सोमवार को इस कक्ष में फर्नीचर आदि की व्यवस्था हो जाएगी। भोजनावकाश के दौरान महिला विधायकों के साथ ही महिला पत्रकार भी वहां बैठ सकेंगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!