Breaking News :
>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार
उत्तराखण्ड

दून में झोलाछाप पर की गई बड़ी कार्रवाई, चार क्लीनिक किए सील

देहरादून। खांसी जुकाम से लेकर मरहम पट्टी तक, ये बड़ी से बड़ी बीमारी पर भी केस हाथ में लेने से नहीं चूकते। फिर चाहे किसी की जान पर ही क्यों न बन आए। हम बात कर रहे हैं उन झोलाछापों की जो गली-मोहल्लों से लेकर गांवों तक में अपना धंधा जमा चुके हैं। बंजारावाला क्षेत्र में चार ऐसे क्लीनिक सील किए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से आसपास अफरातफरी का माहौल रहा। कई संचालकों ने अपने क्लीनिक बंद तक कर दिए।

स्वास्थ्य महकमा आवश्यकता के मुताबिक डॉक्टरों का इंतजाम नहीं कर पाया है। जिसका फायदा झोलाछाप बखूबी उठा रहे हैं। खासकर वहां, जहां स्वास्थ्य सेवाएं मयस्सर नहीं हैं। दून में ही गली-गली में ऐसे कई क्लीनिक खुल गए हैं। पर अब स्वास्थ्य विभाग ने इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसीएमओ डॉ. केके सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बंजारावाला स्थित कारगी ग्रांट क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने पब्लिक हेल्थ केयर, रूहानी दवाखाना, मेदास क्लीनिक और कोमल ऑर्थो उपचार केंद्र संचालकों द्वारा क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण व योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र न दिखाने पर क्लीनिक सील कर दिया।

टीम की कार्रवाई की सूचना जैसे ही क्षेत्र के अन्य संचालकों को लगी, सभी ने अपने क्लीनिकों को बंद करना शुरू कर दिया। एसीएमओ डॉ. केके सिंह ने बताया कि दून के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों तक भी यह अभियान चलाया जाएगा। जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ईएनटी विभाग में एंडोस्कोपी मशीन खराब, ऑपरेशन ठप

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की बूढ़ी मशीनें मरीजों को तकलीफ दे रही हैं। आए दिन यहां कोई न कोई मशीन खराब हो जाती है। इस बार ईएनटी विभाग में एंडोस्कोपी मशीन खराब हो गई है। इस कारण कई ऑपरेशन लटक गए हैं। ताज्जुब यह कि कुछ मरीज दो माह बाद भी ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। इधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन जल्द ही ठीक करा ली जाएगी।

दून निवासी कोनार्क शर्मा ने नाक की हड्डी टेड़ी होने पर जनवरी माह में अस्पताल के ईएनटी विभाग में दिखाया था। उन्हें दो माह बाद 13 मार्च बुधवार की तिथि मिली। वह अस्पताल में भर्ती भी हो गए। एक दिन बाद उन्होंने चिकित्सक से संपर्क किया तो पता चला कि ऑपरेशन निरस्त हो गए हैं। उन्होंने कारण पूछा तो बताया गया कि एंडोस्कोपी मशीन खराब हो गई है। मशीन कब तक ठीक होगी, इसका भी जवाब उन्हें नहीं मिला।

उन्होंने इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा से की। डॉ. टम्टा ने बताया जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी। उधर, कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. पीयूष त्रिपाठी का कहना है कि अस्पताल में नाक, कान और गले के ऑपरेशन के लिए हर तरह के उपकरण उपलब्ध हैं। दून अस्पताल पर यूं भी मरीजों का अत्याधिक दबाव रहता है। ऐसे में मरीज कोरोनेशन आ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!