Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड

दून में झोलाछाप पर की गई बड़ी कार्रवाई, चार क्लीनिक किए सील

देहरादून। खांसी जुकाम से लेकर मरहम पट्टी तक, ये बड़ी से बड़ी बीमारी पर भी केस हाथ में लेने से नहीं चूकते। फिर चाहे किसी की जान पर ही क्यों न बन आए। हम बात कर रहे हैं उन झोलाछापों की जो गली-मोहल्लों से लेकर गांवों तक में अपना धंधा जमा चुके हैं। बंजारावाला क्षेत्र में चार ऐसे क्लीनिक सील किए गए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से आसपास अफरातफरी का माहौल रहा। कई संचालकों ने अपने क्लीनिक बंद तक कर दिए।

स्वास्थ्य महकमा आवश्यकता के मुताबिक डॉक्टरों का इंतजाम नहीं कर पाया है। जिसका फायदा झोलाछाप बखूबी उठा रहे हैं। खासकर वहां, जहां स्वास्थ्य सेवाएं मयस्सर नहीं हैं। दून में ही गली-गली में ऐसे कई क्लीनिक खुल गए हैं। पर अब स्वास्थ्य विभाग ने इन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसीएमओ डॉ. केके सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बंजारावाला स्थित कारगी ग्रांट क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने पब्लिक हेल्थ केयर, रूहानी दवाखाना, मेदास क्लीनिक और कोमल ऑर्थो उपचार केंद्र संचालकों द्वारा क्लीनिकल इस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण व योग्यता संबंधी प्रमाणपत्र न दिखाने पर क्लीनिक सील कर दिया।

टीम की कार्रवाई की सूचना जैसे ही क्षेत्र के अन्य संचालकों को लगी, सभी ने अपने क्लीनिकों को बंद करना शुरू कर दिया। एसीएमओ डॉ. केके सिंह ने बताया कि दून के साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों तक भी यह अभियान चलाया जाएगा। जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ईएनटी विभाग में एंडोस्कोपी मशीन खराब, ऑपरेशन ठप

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की बूढ़ी मशीनें मरीजों को तकलीफ दे रही हैं। आए दिन यहां कोई न कोई मशीन खराब हो जाती है। इस बार ईएनटी विभाग में एंडोस्कोपी मशीन खराब हो गई है। इस कारण कई ऑपरेशन लटक गए हैं। ताज्जुब यह कि कुछ मरीज दो माह बाद भी ऑपरेशन का इंतजार कर रहे हैं। इधर, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मशीन जल्द ही ठीक करा ली जाएगी।

दून निवासी कोनार्क शर्मा ने नाक की हड्डी टेड़ी होने पर जनवरी माह में अस्पताल के ईएनटी विभाग में दिखाया था। उन्हें दो माह बाद 13 मार्च बुधवार की तिथि मिली। वह अस्पताल में भर्ती भी हो गए। एक दिन बाद उन्होंने चिकित्सक से संपर्क किया तो पता चला कि ऑपरेशन निरस्त हो गए हैं। उन्होंने कारण पूछा तो बताया गया कि एंडोस्कोपी मशीन खराब हो गई है। मशीन कब तक ठीक होगी, इसका भी जवाब उन्हें नहीं मिला।

उन्होंने इसकी शिकायत चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा से की। डॉ. टम्टा ने बताया जल्द ही मशीन ठीक हो जाएगी। उधर, कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. पीयूष त्रिपाठी का कहना है कि अस्पताल में नाक, कान और गले के ऑपरेशन के लिए हर तरह के उपकरण उपलब्ध हैं। दून अस्पताल पर यूं भी मरीजों का अत्याधिक दबाव रहता है। ऐसे में मरीज कोरोनेशन आ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!