Breaking News :
>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड गौरव सम्मान-2024 से सम्मानित हुए सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन ललित मोहन जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 फ़रवरी 2024, देहरादून। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी को उत्तराखंड गौरव सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। उत्तरजन टुडे सेंचुरियन क्लब द्वारा देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें विगत 15 से अधिक वर्षों से नशे के खिलाफ किए जा रहे कार्यों व प्रत्येक वर्ष अपने संस्थान में प्रदेश के 300 आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नि:शुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए दिया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि दून विश्वविद्यालय कि कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रमुख सचिव आईएएस एसएस पाकती, विशिष्ट अतिथि के रूप में पिटकुल के एमडी पीसी ध्यानी, अपर आयुक्त खाद्य व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी, पदम श्री माधुरी बड़थ्वाल, डॉ. एसडी जोशी व हर्षमणि व्यास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनसेवा, लोक संस्कृति, आरटीआई, पलायन, पत्रकारिता, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्य के 25 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

आपको बता दें कि सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज देहरादून के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी सजग इंडिया के माध्यम से विगत 15 से अधिक वर्षों से नशा उन्मूलन को लेकर प्रयासरत हैं। वर्ष 2005 में हल्द्वानी से उन्होंने इस अभियान शुरूआत की थी और अब तक लाखों युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक कर चुके हैं। युवा संवाद कार्यक्रम के जरिए, वह 1500 से अधिक स्कूलों में 7.50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर चुके हैं।

एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुपर 300 मिशन एजुकेशन स्कीम चलाई जा रही है, जिसमें प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के योग्य 300 छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क उच्च शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने केदारनाथ आपदा प्रभावित बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा प्रदान करने का बीड़ा भी उठाया है। ललित जोशी का मानना है कि उनका लक्ष्य प्रदेश के अंतिम छोर से आने वाले छात्र को उच्च शिक्षा/ व्यावसायिक शिक्षा दिलाना है, जिससे कि वह अपने पैरों पर खड़ा होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!