Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बीएसएनएल के डिप्टी जनरल मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

जीएमएस रोड स्थित जनकपुरी इंजीनियर्स एनक्लेव में बीएसएनएल के डिप्टी जनरल मैनेजर के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी समेत लाखों की ज्वेलरी पार कर दी। मामले में वसंत विहार पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों का सुराग लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, अवनीश कुमार शर्मा बीएसएनएल में डीजीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती गुरुवार को उनकी पत्नी का ऑपरेशन होना था। लिहाजा सुबह के समय घर पर ताला लगाकर वह परिवार के साथ सिनर्जी अस्पताल चले गए। वहां से रात करीब पौने बारह बजे लौटे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे के ताला टूटा हुआ। भीतर जाकर देखा तो आलमारी खुली हुई और उसका लॉकर टूटा पड़ा था।

डीजीएम के अनुसार, करीब पौने चार लाख की सोने-चांदी की ज्वैलरी और करीब 1.28 लाख रुपये नकद चोरी हो चुके थे। ज्वैलरी के खाली बाक्स घर के पीछे खेत में पड़े मिले। डीजीएम ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर से फिंगर प्रिंट आदि उठाए। एसओ वसंत विहार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है। चोरों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

  • शहर कोतवाली के खुड़बुड़ा में भी एक बंद घर में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार, मयंक कुमार निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला बीते 15 नवंबर को किसी काम से दिल्ली गए थे। घर पर तभी से ताला लगा हुआ था। मंगलवार को वह देहरादून लौटे तो देखा कि घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। भीतर जाकर देखा तो सभी कीमती सामान गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट आदि उठाए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक कर रही है। पुलिस का कहना है कि घर काफी दिनों से बंद था। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि चोरों के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। घटना में चोरी गए सामान के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!