Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डधार्मिकसामाजिकसामाजिक गतिविधियाँ

कुर्मांचल परिषद का भव्य दीपावली मेला समारोह – देवभूमि की अनुपम संस्कृति की एक मनमोहक झलक

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। कुर्मांचल परिषद, उत्तराखंड की संस्कृति, कला एवं विरासतों के संबर्द्धन, संरक्षण एवं उनके प्रति सामाजिक जागरूकता लाने के लिए लम्बे समय से प्रयासरत है। विभिन्न रीति-रिवाजों एवं तीज-त्यौहारों को कुर्मांचल परिषद अपने अनुपम पारम्परिक अंदाज में मानती आई है, जो भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। गाठ वर्षों की भाँति इस वर्ष भी कुर्मांचल परिषद, देहरादून द्वारा रविवार, २० अक्टूबर २०१९ को एक भव्य दीपावली मेले का आयोजन कुर्मांचल भवन में किया गया जिसका औपचारिक उदघाटन श्रीमती प्रीता पंन्त व्यास, अधिशासी निदेशक, ओएनजीसी, देहरादून ने रिबन काटकर किया। इसके उपरांत श्रीमती प्रीता पंन्त व्यास ने दीप प्रज्ज्वलन किया और कार्यक्रमो की शुरुआत की गई। इस अवसर पर श्रीमती प्रीता पंन्त व्यास द्वारा कुर्मांचल भवन में किये गए सराहनीय योगदान के लिये उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा उनको उत्तराखंड गौरव सम्मान दिए जाने पर प्रशंसा की गई। केंद्रीय संरक्षक आर एस परिहार, और केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, केंद्रीय महासचिव चंद्रशेखर जोशी एवं अन्य पदाधिकारियों ने बुके और मेमोंटो भेंट किये।
कुर्मांचल परिषद के दीपावली मेले में मुख्य अतिथि मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, अति विशिष्ट अतिथि गणेश जोशी विधायक पहुचे तथा परिषद के पदाधिकारियों द्वारा उनका माल्यार्पण और ऐपर्ण, मेमोंटों भेंट कर संम्मानित किया गया। अध्यक्ष कमल रजवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम का सफल संचालन महासचिव चन्द्रशेखर जोशी द्वारा किया गया।

 

 

इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव कुर्मांचल परिषद एवं वरिष्ठ पत्रकार चंद्रशेखर जोशी द्वारा लिखित पुस्तक “हिमालय गौरव उत्तराखंड के आरोग्यम विशेषांक का भव्य विमोचन मुख्या अतिथि, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गमा एवं अन्य अतिथियों द्वारा सयुक्त रूप से किया गया।

कूर्माचल परिषद ने अपनों के संग दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम तथा विभिन्न स्टालो को सजा कर दीपावली का खुशनुमा माहौल बना दिया।

रोशनी के इस पावन पर्व पर, रंगोली भर दे आपके जीवन में नए रंग,
पटाखों का शोर जगाये मन में नयी उमंग, मुबारक हो दीवाली आपको अपनों के संग।

दीपावली मेला समारोह के मुख्य अतिथि श्री सुनील उनियाल गामा, मेयर, देहरादून
दीपावली मेला समारोह की अध्यक्षता: श्री हरबंस कपूर, विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष विधानसभा
अति विशिष्ट अतिथिः श्री गणेश जोशी, विधायक, मसूरी
अति विशिष्ट अतिथिः श्रीमती प्रीता पंत व्यास, अधिशासी निदेशक, ओएनजीसी
विशिष्ट अतिथिः सुश्री बीना भटट निदेशक, संस्कृति विभाग, देहरादून

अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत राघवी लोहनी द्वारा शगुन आंखर तथा श्रीमती मीना बिष्ट द्वारा गणेश वंदना गायी गई। बिलासपुर कांडली शाखा की वन्दना बिष्ट एवं साथियों द्वारा झोडा चाॅचरी, गढी शाखा की राघवी लोहनी द्वारा सूफी नृत्य, इन्द्रानगर शाखा द्वारा लोकनृत्य एवं माजरा शाखा की मीना बिष्ट द्वारा लोकगीत की शानदार प्रस्तुति पेश की गई। इन्द्रानगर शाखा की लीला बिष्ट द्वारा कुमायूनी गीत गया गया। नत्थनपुर शाखा द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमो के अलावा पहाड़ी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसके अलावा दिया(दीपक) सजावट प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समारोह का मुख्य आकर्षण दीपावली क्वीन प्रतियोगिता के अलावा दीपावली किंग (पुरूष) प्रतियोगिता भी रही। जिसको कार्तिक क्वीन प्रतियोगिता तथा कार्तिक किंग प्रतियोगिता का नाम दिया गया। जो कूर्माचल के इतिहास में पहली बार आयोजित की गयी। तम्बोला प्रतियोगता को सरोज पोखरियाल द्वारा करवाया गया। इसके अलावा कुमाऊॅनी संस्कृति प्रदर्शनी भी आयोजित की गयी। समारोह में विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाये गये जिसमें लोगो द्वारा बढ़चढ़ खरीददारी की गयी। अंत में सभी प्रतिभागियो को पुरस्कार वितरित किये गये। दीपावली मेला में खानपान के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व दीपावली की खरीददारी का लोगो ने भरपूर आनंद उठाया। विभिन्न प्रकार के स्टालों, जिसमें टैक्सटाईल, हर्बल प्रोडक्ट, खादी वस्त्र, मेहंदी, विभिन्न प्रकार के व्यंजन, पर्वतीय अनाज, लेडिज आईटम, दीपावली सजावट, ऐपण, दीपावली पटाखे, भारतीय दीपावली सामान, दीपावली सजावटी सामान आदि के स्टाल से रियायती दर पर लोगो ने जम कर खरीददारी की।

इस अवसर पर कूर्माचल परिषद के संरक्षक, श्री आरएस परिहार, श्री हरिबल्लभ अवस्थी, श्री जेएस मटेला, श्री एल0एम0 पाण्डे, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष, श्री कमल रजवार, कार्यकारी अध्यक्ष, बंशीधर जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्रीमती पुष्पा बिष्ट, केन्द्रीय महासचिव चन्द्रशेखर जोशी, उपाध्यक्षः श्री राजेश पाण्डे , सहसचिव, श्री उत्तम सिंह अधिकारी, कोशाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र काण्डपाल, प्रचार एवं प्रसार सचिव श्री विजय सिंह बिष्ट तथा श्रीमती उमा पाटनी, संगठन सचिव श्री ललित मोहन जोशी एवं श्रीमती कान्ता बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव डा0 हरीष चन्द्र शाह एवं श्रीमती उमा जोशी, लेखा परीक्षकः श्री ललित चन्द्र जोशी एवं श्रीमती प्रेमलता बिश्ट, कानूनी सलाहकार श्री सी0पी0 जोशी, मीडिया प्रभारी श्री जीवन सिंह बिष्ट एवं वन्दना बिष्ट एवं
तकनीकी कमेटी के अध्यक्ष श्री डीके बिष्ट, अधिशासी अभियंता, श्री हेम जोशी, सहायक अभियंता, जल निगम, श्री संतोश जोशी, सहायक अभियंता(सेवानिवृत्त) तथा श्री उत्तम सिंह अधिकारी, कार्यक्रम संयोजक- श्रीमती बबीता शाह लोहनी, ललित चंद्र जोशी, सोबन सिंह ठठोला, श्रीमती दीपा शर्मा, उत्तम अधिकारी, सरोज पोखरियाल, वन्दना बिष्ट आदि तथा कूर्माचल परिषद की अन्य शाखाओं से आये हुए पदाधिकारी तथा कूर्माचल भवन के नीव के पत्थर श्री केसी जोशी, श्री गिरीश चन्द्र भटट, गोविन्द पाण्डे, प्रकाश चन्द्र लोशाली आदि के अलावा कूर्माचल परिषद की 10 शाखाओ तथा केन्द्रीय कार्यकारिणी ने दीपावली मेले में अपनी सपरिवार उपस्थिति दीपावली समारोह की भव्यता पर चार चाँद लगाए। आकाश ज्ञान वाटिका एवं आकाश शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से कुर्मांचल परिषद के इस सराहनीय एवं प्रेरणादायी कदम के लिए हार्दिक अभिनन्दन एवं सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!