Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिकसामाजिक गतिविधियाँ

कुर्मांचल भवन में स्थित शिवलिंग में पहली बार बड़े ही विशेष संयोग में की जा रही है जलाभिषेक की व्यवस्था

आकाश ज्ञान वाटिका। बृहस्पतिवार, 20 फ़रवरी, 2020, देहरादून। कुर्मांचल परिषद देहरादून की बैठक 20 फरवरी 2020 को स्थान कुर्मांचल भवन जीएमएस रोड़ देहरादून में हुई, जिसमें कुर्मांचल भवन स्थित शिवलिंग में जलाभिषेक की तैयारियां की गई तथा होली सांस्कृतिक समारोह की तैयारियां पूर्ण की गई, इस बार होली समारोह में वीर नारी पुरुस्कार तथा उत्तराखंड गौरव सम्मान भी दिया जाना प्रस्तावित है।
अध्यक्ष कमल रजवार ने बताया कि नामी गिरामी गायको के आने की स्वीकृति मिल गई है, जिनके गायन सुनने को लेकर आम जन में भारी उत्सुकता है,
महासचिव चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि नई दिल्ही से आ रहे छैल छबीले छोलिया ग्रुप विशेष प्रस्तुति देंगे, वही गणमान्य अतिथियों के आने की स्वीकृति मिल गई है। इस बार होली समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में पधार रहे उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री का ऐतिहासिक स्वागत होगा, तथा अति विशिष्ट अतिथि एवम विशिष्ट अतिथियों का होली समारोह में भव्य स्वागत के लिये तैयारियां की जा रही हैं।
कुर्मांचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि शिवरात्रि के विशेष अवसर पर कुर्मांचल भवन, जीएमएस रोड स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की जा रही है, सभी श्रद्धालुजन कुर्मांचल भवन स्थित शिवलिंग में जल चढ़ाकर पूण्य लाभ अर्जित करे।
ज्ञात हो कि महाशिवरात्रि में शिवलिंग पर जलाभिषेक का मुहूर्त 21 फरवरी साय 5 बजे से 22 फरवरी साय तक है।
महासचिव चन्द्रशेखर जोशी ने बताया कि कुर्मांचल भवन स्थित इस शिवलिंग का बड़ा भारी महात्म्य है, विशेष रूप से मंगाए गए इस शिवलिंग को एक भव्य कार्यक्रम में 21 विद्वान पंडितों द्वारा सिद्व कर स्थापित किया गया है।
इस शिवलिंग स्थापना के बाद पहली शिवरात्रि का बड़ा ही सुखद योग बन रहा है, विशेष मुहूर्त शुरू होते ही जलाभिषेक कर पूण्य के भागीदार बनें।
शिवलिंग (अर्थात प्रतीक, निशान या चिह्न) इसे लिंगा, लिंगम् या शिवा लिंगम् भी कहते हैं। यह हिंदू भगवान शिव का प्रतिमाविहीन चिह्न है। यह प्राकृतिक रूप से स्वयम्भू व अधिकतर शिव मंदिरों में स्थापित होता है। शिवलिंग को सामान्यतः गोलाकार मूर्तितल पर खड़ा दिखाया जाता है जिसे योनी,पीठम् या पीठ कहते हैं। लिंगायत मत के अनुयायी ‘इष्टलिंग’ नामक शिवलिंग पहनते हैं।
कुर्मांचल भवन में स्थित शिवलिंग में पहली बार बड़े ही विशेष संयोग में जलाभिषेक की व्यवस्था की जा रही है। कुर्मांचल भवन के इंचार्ज ई० संतोष जोशी ने बताया कि गंगा जल मिश्रित शुद्वजल जलाभिषेक हेतु रखा जा रहा है।

[box type=”shadow” ]कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद्, देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, कला एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संबर्द्धन हेतु समय समय पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। [/box]

सम्बन्धित समाचार पढ़ें: कूर्मांचल परिषद देहरादून – चित्रकला एवम ऐपण प्रतियोगिता
सम्बन्धित समाचार पढ़ें:  केन्द्रीय कूर्माचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद देहरादून द्वारा होली मेला समारोह

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!