Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने शाम के समय किया हल्द्वानी शहर का पैदल निरीक्षण

➤ अपर आयुक्त जीसीएसटी को आरा मशीन, फर्नीचर उद्योग, सिगरेट व तम्बाकू के थोक विक्रेताओं द्वारा की जा रही जीएसटी कर चोरी की जाँच कर कारवाई के दिए निर्देश

➤ हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट की कमलुवागजां स्थित दूसरी दुकान पर लकड़ी के स्टॉक का कोई रिकॉर्ड न पाए जाने पर वन विभाग ने दिया नोटिस

➤ ड्रग इंस्पेक्टर को दिए चंदन फार्मेसी को सीज व फार्मासिस्ट का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

➤ खाम बंगले परिसर से लगती हुए 44 अवैध दुकानों का प्राधिकरण ने किया चालान

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी, 2023, मंगलवार, हल्द्वानी। कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने हल्द्वानी में मंगलवार को बाजार में कई स्थान पर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कारखाना बाजार से लेकर सब्जी मंडी और मंगल पड़ाव कालाढूंगी चौराहा तक कमिश्नर ने बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथिन सहित अतिक्रमण का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को अतिक्रमण को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुमाऊँ कमिश्नर ने कालाढूँगी रोड में हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट आरा मशीन पर भी छापेमारी की जहाँ आरा मशीन के रिनुअल और बिजली मीटर को संदिग्ध पाते हुए वन विभाग और बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जाँच की। आरा मशीन का बिल विगत माह मात्र 5511 आये जाने पर विद्युत विभाग को मौके पर बुलाकर चेक मीटर लगाया गया जिसकी 15 दिन तक विद्युत विभाग द्वारा जाँच कर रिपोर्ट सौंपी जायगी।

कई दुकानों से पॉलिथीन की जप्त
शाम के समय कुमाऊँ कमिश्नर शहर के निरीक्षण में पैदल निकले। उन्होंने कारखाना बाजार होते हुए हल्द्वानी मंडी में पॉलिथीन को लेकर औचक निरीक्षण किया। कई दुकानों से कमिश्नर ने पॉलिथीन भी जप्त की।

अतिक्रमण को चिन्हित कर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ चलाए जाने के दिए निर्देश
बाजार में भ्रमण करते हुए अतिक्रमण को देख दर्जनों दुकानदार अपने दुकान से बाहर सड़क पर अतिक्रमण करते हुए पाए गए, जिस पर कमिश्नर ने सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह को लगातार अतिक्रमण को चिन्हित कर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ चलाए जाने के निर्देश दिए। स्थलीय निरीक्षण के दौरान खाम परिसर के पास स्थित अवैध दुकानें जिनका कि गिरने का खतरा बना हुआ है, उन 44 दुकानों का प्राधिकरण द्वारा चालान भी किया गया। इसके साथ ही नगरनिगम की टीम द्वारा भी सार्वजनिक संपत्ति पर लगे निजी होर्डिंग, बैनर के चालान भी किये गए।

कालाढूँगी चौराहा होते हुए कमिश्नर पैदल अतिक्रमण की व्यवस्था देखते हुए मुखानी की तरफ आगे बढ़े तो हल्द्वानी फर्नीचर मार्ट में कमिश्नर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आरा मशीन के रिनुअल के बारे में पूछने पर पता चला कि लाइसेंस रिनुअल होने गया है जिस पर कुमाऊँ कमिश्नर ने मौके पर ही वन विभाग के अधिकारियों को बुलाया। इसके साथ ही आरा मशीन में बिजली की कम खपत होने की संदिग्ध ता देखते हुए कुमाऊँ कमिश्नर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जाँच करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लकड़ी पर जीएसटी तथा लकड़ी खरीद में ठीक से मिलान न होने पर पूरी जाँच करने के निर्देश दिए ।

चन्दन फार्मेसी को सील व फार्मेसी के फार्मासिस्ट का लाइसेंस किया गया निरस्त
चन्दन फार्मेसी का नवीनीकरण समाप्त होने पर भी संचालन पाए जाने पर दुकान को सील व फार्मेसी में फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी होने पर सम्बन्धित फार्मासिस्ट के लाइसेंस को निरस्त करने के निर्देश ड्रग इंस्पेक्टर को दिए। मण्डलायुक्त ने कहा कि बिना फार्मेसिस्ट के संचालित हो रही समस्त दुकानों की जाँच कर कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही कमिश्नर ने शहर में टैक्स चोरी कर लाए जा रहे गुटके और सिगरेट को लेकर भी जीएसटी के अधिकारी से जाँच कर आख्या देने को कहा है। कुमाऊँ कमिश्नर ने पॉलिथीन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त को ताबड़तोड़ छापेमारी चलाई जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाजार में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध होना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!