Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशहरिद्वार

सीडीओ प्रतीक जैन ने लक्सर रोड स्थित हनी प्रोसेसिंग यूनिट ‘ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक(ओ.एस.ओ.) एग्रो प्रोडक्ट्स’ का किया दौरा

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी, 2023, मंगलवार, हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने लक्सर रोड स्थित पदार्था (गाँव मुस्तफाबाद) के हनी प्रोसेसिंग यूनिट “ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक(ओ.एस.ओ.) एग्रो प्रोडक्ट्स” का विकासात्मक दृष्टि से दौरा किया।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को हनी प्रोसेसिंग यूनिट “ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक(ओ.एस.ओ.) एग्रो प्रोडक्ट्स’ के एम.डी. निर्मल वाष्णेय ने हनी प्रोसेसिंग यूनिट में विभिन्न क्षेत्रों से इकट्ठा करके कई ड्रमों में रखे हुये अलग-अलग किस्मों के शहद के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सबसे पहले बिजनौर से आये हुये शहद की विशेषताओं के सम्बन्ध में बताया। इसके बाद जैसे ही आगे बढ़े तो कुछ ड्रमों में राजस्थान से आया हुआ शहद रखा गया था, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि यह हमने प्रोसेस करके रखा है, लेकिन फिर भी इसकी खासियत यह है कि यह जम जाता है। उन्होंने कहा कि यूकेलिप्टस एवं मस्टर्ड हनी कम जमता है।

एग्रो प्रोडक्ट्स के एम.डी. निर्मल वाष्णेय ने एक-एक करके विभिन्न ड्रमों में रखे हुये लीची हनी, जामुन का शहद, मल्टी फ्लोर हनी, जो जिम कार्बेट कालाढूँगी से इकट्ठा करते हैं, धनिया का शहद, जो मध्य प्रदेश से आता है, खैर(कत्था) का हनी, बबूल हनी आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने इसके बाद हनी प्रोसेसिंग यूनिट में शहद के कच्चे माल से कैसे शहद को विभिन्न मशीनों के माध्यम से कई प्रक्रियाओं से गुजरते हुये कैसे शहद को परिष्कृत करने के बाद विभिन्न आकार की पैकिंग(बोतलों में) की जाती है, के सम्बन्ध में एग्रो प्रोडक्ट्स के एम.डी. से विस्तृत जानकारी लेते हुये, शहद की पूरी प्रोसेसिंग प्रक्रिया को दिलचस्पी के साथ जाना तथा प्रोसेसिंग यूनिट की सिस्टेमैटिक कार्य प्रणाली तथा आर्गेनिक प्रोडक्ट की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर एग्रो प्रोडक्ट्स के एम.डी. ने बताया कि अगर हमें प्रोसेस किया हुआ शहद बाहर से मिलने लग जायेगा तो हमें पैकेजिंग में काफी सुविधा होगी।

सीडीओ प्रतीक जैन ने इसके अतिरिक्त ’’ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक(ओ.एस.ओ.) एग्रो प्रोडक्ट्स” द्वारा तैयार किये जा रहे शुद्ध आर्गेनिक सरसों तेल-कच्ची घानी तथा पीली सरसों एवं जैगरी की पैकेजिंग प्रक्रिया को भी काफी बारीकी से देखा। उन्होंने इस मौके पर एग्रो प्रोडक्ट्स द्वारा स्थापित लैब का भी दौरा किया तथा माल की शुद्धता की कैसे जांच करते हैं, के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने कोआपरेटिव के माध्यम से आर्गेनिक शहद आदि का जनपद में और कैसे ज्यादा से ज्यादा उत्पादन तथा विकास किया जा सकता है एवं इसके निर्यात की क्या संभावनायें हैं, के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, ए.आर. कोआपरेटिव राजेश, “ओनली एण्ड स्योरली आर्गेनिक एग्रो प्रोडक्ट्स के एसोसिएट्स” सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.