Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मण्डलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने मंडल में कोविड-19 संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु जिलाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये की गहनता से समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मई 2021, बुधवार, नैनीताल (सूचना)। मण्डलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने मंडल में कोविड-19 संक्रमण से बचाव, रोकथाम एवं उपचार हेतु जिलाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये गहनता से समीक्षा की।
आयुक्त कुमाऊँ मंडल अरविंद सिंह ह्यांकी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं उपचार हेतु अपने-अपने जनपदों में स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक बेहतर प्रबन्धन सुनिश्चित किया जाय तथा संक्रमण के प्रभावी रोकथाम हेतु समय-समय पर जारी एसओपी का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मण्डल के सभी जिले में मरीजों को ऑक्सीजन एवं दवाओं की किसी भी तरह से कमी नहीं होने पाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपदों में किसी भी प्रकार से ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सभी अधिकारी समय से उचित व्यवस्था कराते हुए खाली ऑक्सीजन सिलेंडरों को तत्काल रीफिलिंग के लिए सुरक्षा मानक का परीक्षण कर भेजा जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी दशा में खाली सिलेंडर को रोका न जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि ऑक्सीजन की कमी किसी भी दशा में न हो एवं ऑक्सीजन की कमी के कारण किसी व्यक्ति की जान न जाये। उन्होंने जिलाधिकारियों को ऑक्सीजन मैनेजमेंट को बेहतर करने तथा डेथ ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षाकालीन मौसम को देखते हुए सभी जनपद ऑक्सीजन का एक सप्ताह का पर्याप्त स्टॉक रखें। ऑक्सीजन के सिलेंडर चैबीसों घंटे भरवाकर रखें तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी करते रहें। उन्होंने यह भी कहा कि ऑक्सीजन की किसी भी प्रकार की कमी न हो इसके लिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर, ऑक्सीजन सिलेण्डरों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये।

उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि कोविड संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक लोगों की सैंपलिंग कराई जाये तथा दूरस्थ क्षेत्रों में ग्राम स्तर पर गठित निगरानी समिति द्वारा इसकी निरंतर गॉव में आने वाले व्यक्तियों की निगरानी की जाये। किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण का लक्षण पाये जाने पर उसकी तत्काल सैपलिंग कराते हुए उन्हें दवा किट उपलब्ध कराई जाये, इसके लिए उन्होंने यह भी कहा कि संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण के लिए यह आवश्यक है कि यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो तो उसको कोविड चिकित्सालय एवं कोविड केयर सेंटर में पहुॅचाने के लिए वाहन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि संक्रमण अन्य किसी व्यक्ति में न फैल सके। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं बेहतर उपचार के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्थायें की जानी है, उन व्यवस्थाओं को जनपद स्तर पर ही सीएसआर एवं अन्य माध्यमों से समय से सुनिश्चित कराई जाय ताकि संक्रमितों का जल्द से जल्द और अधिक बेहतर उपचार हो सके।

आयुक्त कुमाऊँ मंडल अरविंद सिंह ह्यांकी ने अस्पतालों में उपचार के लिए बैडों की संख्या, ऑक्सीजन की उपलब्धता, रेमडेसीवर इंजेक्शन तथा दवाओं की उपलब्धता व कंट्रोल रूम को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को कोविड-19 के बचाव व वैक्सीनेशन के संबंध में जानकारी भी ली। वीसी के दौरान आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने कहा कि जिला अस्पताल, स्वास्थ्य संस्थाओं एवं कोविड केयर सेंटर में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों के ऑक्सीजन लेवल, बीपी, तापमान आदि की लगातार मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें तथा उसी अनुरूप उनका उपचार किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज में किसी भी स्तर पर कोई कोताही न बरती जाये और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए, ताकि वे शीघ्र स्वस्थ हो सकें। ऑक्सीजन कैंसट्रेटर जरूरी कोविड फैसिलिटी सेंटर्स एवं बेडों को चिन्हित कर लगाए। आयुक्त ने सभी जिलाधिकारीयों को कोविड अस्पतालों का नियमित निरीक्षण और निगरानी करने का निर्देश दिये। उन्होंने अस्पतालों में बेड की संख्या, भर्ती मरीजों की संख्या, रिकवरी पेशेंट की संख्या, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड वेंटिलेटर बेड की स्थिति की समीक्षा करने और मरीजों के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने व कोविड-19 की बेसिक दवा की निर्बाध आपूर्ति और उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जनपद में कोविड-19 के लिए जारी एसओपी का अनुपालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में जल्द ही ऑक्सीजन स्टोरेज टेंक तथा प्लांट जल्द ही शुरू होने जा रहा है। इस प्लांट के क्रियाशील होते ही जहाॅ एसटीएच को ऑक्सीजन की आपूर्ति तेज गति से होगी वहीं 500 सिलेंडर रोज के हिसाब से मण्डल के पर्वतीय जिलों को भेजे जायेंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल काॅलेज में 500 बैड का कोविड होस्पीटल भी एक सप्ताह के भीतर क्रियाशील हो जायेगा। बैठक में निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डाॅ० शैलजा भट्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० भागीरथी जोशी, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!