Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

NAVY WEEK-2024 : भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेट्स ने किया राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) का भ्रमण

26 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित इस कार्यक्रम में 400 से अधिक कैडेट्स ने NHO का किया भ्रमण

भारतीय नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य से हुए रूबरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 नवम्बर 2024, शुक्रवार, देहरादून। भारतीय नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य को समर्पित नौसेना दिवस हर वर्ष 4 दिसंबर को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया जाता है। नौसेना दिवस, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। 4 दिसंबर को उस दिन के रूप में चुना गया था जब 1971 में ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान, भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था।

विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय, देहरादून में नौसेना सप्ताह (NAVY WEEK) का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं उमंग के साथ किया जा रहा है।

राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक कार्यालय (एनएचओ), देहरादून में आयोजित किये जा रहे नौसेना सप्ताह-2024 समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के कैडेटों का एनएचओ भ्रमण का कार्यक्रम 26 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक आयोजित किया गया। इस दौरान IMA के 400 से अधिक कैडेट्स ने NHO का भ्रमण किया। विभिन्न अनुभागों के निर्देशित भ्रमण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यालय के परिचालन कार्यों (Operational Functions) की प्रत्यक्ष जानकारी भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) के कैडेट्स द्वारा प्राप्त की गयी। इस दौरान वह नौसेना के अदम्य साहस, पराक्रम एवं शौर्य से हुए रूबरू हुए।

विदित रहे कि कार्यकर्मों की श्रृंखला में बुधवार, 27 नवंबर 2024 को राष्ट्रीय जल सर्वेक्षण कार्यालय (NHO) द्वारा एक रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) का आयोजन किया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!