Breaking News :
>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम में धूमधाम से मनाया जा रहा कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

बदरीनाथ मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया

केदारनाथ धाम सहित नृसिंह मंदिर जोशीमठ, त्रियुगीनारायण मंदिर,गोपाल मंदिर नंदप्रयाग में भी जन्माष्टमी मनायी जा रही

श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी का पर्व‌ धूमधाम एवं उल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इसके लिए श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ने तैयारियां पूरी कर ली है। श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर को भब्य रूप से सजाया गया है।श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है।

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सभी तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी है। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म धर्म‌ की रक्षा तथा आसुरी प्रवृत्तियों‌ के विनाश के लिए हुआ।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल जन्माष्टमी कार्यक्रम हेतु रविवार प्रात: को ही श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है।
मुख्य कार्याधिकारी मंदिर समिति की ओर से आयोजित भजन संध्या, भगवान श्रीकृष्ण के जन्माष्टमी कार्यक्रम में देर रात तक मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दी है।

आज जन्माष्टमी कार्यक्रम के अवसर पर भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह सभा मंडप में रावल अमरनाथ नंबूदरी द्वारा भगवान बदरीविशाल, नारद उद्धव जी सहित सभी सभामंडप में मौजूद देवताओं  कुबेर नारद जी नर- नारायण  का विशेष श्रृंगार शुरू हो गया है‌।
रात्रि 10 बजकर 45 मिनट से भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी पर्व की शुरुआत हो जायेगी तथा मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण का जन्म होगा तथा जन्म के बाद जन्मोत्सव मनाया जायेगा।

इससे पहले तप्तकुंड कीर्तन मंडली, महिला मंगल दल माणा, महिला मंगल दल बामणी, सरस्वती शिशु मंदिर बामणी,द्वारा भजन कीर्तन संध्या आयोजित होगी इसके पश्चात बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित सदस्य गण, मुख्य कार्याधिकारी एवं आचार्य जगमोहन कोटियाल,डा. शैलेन्द्र नारायण कोटियाल भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर संबोधित करेंगे।इसके पश्चात धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल तथा वेदपाठी रविंद्र भट्ट पूजा आरंभ करेंगे।

भगवान कृष्ण के जन्म पश्चात कल मंगलवार को  बदरीश पंडा पंचायत की ओर से बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा भगवान कृष्ण जन्मोत्सव की भब्य झांकी बदरीनाथ के भ्रमण पश्चात  बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन होगा।

आज जन्माष्टमी कार्यक्रम में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी‌,‌मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रशासनिक अधिकारी विवेक थपलियाल, स. नोडल अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी,नरेंद्र खाती,अजय सती, अनसुया नौटियाल, अजीत भंडारी, भागवत मेहता,संजय भंडारी,वैभव उनियाल, हरेंद्र कोठारी, विकास सनवाल चंदन फर्स्वाण विपुल मेहता राहुल मैखुरी अमित डिमरी आदि मौजूद रहेंगे।

आज नीति घाटी के लौंग गांव से श्रद्धालु पुरुष – महिलाओं का दल  बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचा। महिला मंगल दल ने पारंपरिक परिधान स्थानीय बोली भाषा में झूमेलो एवं चांचड़ी गाकर भगवान बदरीविशाल का भजन-कीर्तन किया।

इस अवसर पर पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, डिमरी पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी सहित ग्राम पंचायत प्रधान बलवंत सिंह पंवार, गंगा देवी, पुष्कर सिंह,‌मनोज पंवार, दलवीर पंवार सहित कई श्रद्धालु एवं‌ तीर्थयात्री मौजूद रहे।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम में भी जन्माष्टमी पर्व उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा।
कार्यक्रम में पुजारी शिवशंकर लिंग, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/ मंदिर प्रभारी केदारनाथ यदुवीर सिंह पुष्पवान, सहित तीर्थ पुरोहितगण, एवं धर्माधिकारी ओंकार शुक्ला, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल,‌लोकेंद्र रिवाड़ी,प्रदीप सेमवाल, अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण,‌विक्रम रावत,ललित‌ त्रिवेदी सहित सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

नृसिंह मंदिर जोशीमठ में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाने की तैयारी बीते कल‌ रविवार से ही शुरू हो गयी है इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी/ नृसिंह मंदिर प्रभारी विजेंद्र बिष्ट,‌ कर्मचारी संघ सचिव‌ अरविंद पंत, वरिष्ठ सहायक संदीप कपरुवाण, पुजारी हनुमान प्रसाद डिमरी,‌ सुशील डिमरी, प्रबंधक भूपेंद्र राणा , रामप्रसाद थपलियाल आदि मौजूद रहेंगे।

त्रिजुगीनारायण मंदिर,गोपाल जी मंदिर नंदप्रयाग एवं मंदिर समिति के अधीनस्थ मंदिरों, दस्तूरधारी मंदिरों में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!