Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लखनऊ से था खास रिश्‍ता

मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बालीवुड से जुड़े हुए थे।

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 अगस्त 2022, गुरूवार, लखनऊ बालीवुड और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक दु:ख भरी खबर सामने आई है। अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने तीन अगस्त को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथिलेश चतुर्वेदी पिछले काफी दिनों से हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। वे कुछ दिनों के लिए लखनऊ में आकर अपने निवास स्‍थान पर भी रुके थे। 

मिथिलेश चतुर्वेदी लंबे समय से टीवी और बालीवुड से जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘कोई मिल गया’, सनी देओल के साथ ‘गदर एक प्रेम कथा’, ‘सत्या’, ‘बंटी और बबली जैसी फिल्मों में काम किया था। इसके साथ ही फिल्म सलमान की फिल्म रेडी में उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। इस फिल्म में वो सलमान खान के बड़े चाचा बने थे

मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है। आशीष चुतर्वेदी ने फेसबुक पर मिथिलेश की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

मिथिलेश चतुर्वेदी ने अपना बालीवुड डेब्यू 1997 में आई ‘भाई भाई’ से किया था। उन्होंने 2020 में आई सीरीज स्कैम 1992 से अपना डिजिटल डेब्यू किया था। फिलहाल मिथिलेश बांछड़ा फिल्म पर काम कर रहे थे। इसके अलावा वह थिएटर में भी काफी एक्टिव थे। उन्होंने प्रेम तिवारी, बंसी कौल, दीना नाथ, उर्मिल थपलियाल और अनुपम खेर के डायरेक्ट किए हुए नाटकों में काम किया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथिलेश अपकमिंग वेब शो ‘तल्ली जोड़ी’ में भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्हें टीवी शो पटियाला बेब्स में अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया था। मिथिलेश चतुर्वेदी दशकों से मनोरंजन उद्योग में हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ कोई मिल गया, सनी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा, सत्या, बंटी और बबली, क्रिश, ताल, रेडी, अशोका और फिजा सहित कई अन्य बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथिलेश ने मनिनी दे के साथ तल्ली जोड़ी नाम से एक वेब सीरीज भी हासिल की थी। पिछले साल खबर आई थी कि इस एक्टर को कई अपकमिंग सीरीज के लिए भी चुना गया था। हालांकि, ये का खुलासा नहीं किया हुआ है कि ये सीरीज कौन सी हैं। 

सोशल मीडिया पर मिथिलेश चतुर्वेदी की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। उनके तमाम चाहने वाले उनकी तस्वीरें और फिल्मों के बारे में पोस्ट करके उन्हें याद कर रहे हैं। मिथिलेश चतुर्वेदी का जन्म 15 अक्टूबर 1954 में हुआ। वह लखनऊ के रहने वाले हैं। यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई की और फिर करियर के लिए उन्होंने थिएटर को चुना। उन्होंने थिएटर के बाद टीवी और फिर फिल्मों की ओर रुख किया। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!