Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
आर्थिक गतिविधियाँ

इन तरीकों से घर बैठे पता करें अपना PF बैलेंस

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए अपने ईपीएफ बैलेंस की जानकारी लेना एक बड़ी आसान प्रक्रिया है, लेकिन जानकारी के अभाव में ईपीएफओ मेंबर्स को इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ जाती है। बतौर एक कर्मचारी और एक ईपीएफओ सदस्य आपको अपना पीएफ स्टेटमेंट जानने के लिए अपनी कंपनी पर निर्भर होने की आवश्यकता नहीं है। आप पांच तरीकों से किसी भी समय अपना पीएफ स्टेटमेंट जान सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे पांच तरीके कौन-कौनसे हैं।

1. EPFO पोर्टल

कर्मचारी ईपीएफओ द्वारा संचालित वेबसाइट पर जाकर अपनी पीएफ पासबुक को एक्सेस कर सकते हैं। पोर्टल पर अपनी पीएफ पासबुक देखने के लिए आपको अपने अकाउंट को यूएएन नंबर से टैग करने की जरूरत होती है। मेंबर ऑफिशियल वेबसाइट से पासबुक को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको www.epfindia.gov.in पर जाना होगा। यहां आपको ‘Our Services’ के ‘For Employees’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको ‘Services’ के ‘Member Passbook’ टैब पर क्लिक करना होगा। अब  UAN और पासवर्ड की एंट्री करनी होगी। यहां आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि एंप्लॉयर द्वारा आपका यूएएन एक्टिवेट किया हुआ हो।

2. उमंग ऐप

ईपीएफओ मेंबर उमंग ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल फोन पर अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी पता लगा सकते हैं। उमंग ऐप को साल 2019 में सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। इस ऐप की मदद से विभिन्न सरकारी सेवाओं का एक्सेस एक ही स्थान पर उपलब्ध हो पाता है। इस ऐप के जरिए सदस्य सिर्फ अपनी ईपीएफ पासबुक ही नहीं देख सकते, बल्कि क्लेम भी कर सकते हैं और ऐप के जरिए क्लेम को ट्रैक भी कर सकते हैं।

3. एसएमएस

अगर आपका यूएएन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर्ड है, तो आप एसएमएस के जरिए भी अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको ‘EPFOHO UAN ENG’ फॉरमेट में मोबाइल नंबर 7738299899 पर एक एसएमएस करना होगा। यहां ENG आपकी पसंदीदा भाषा के पहले तीन अक्षर हैं। यह सुविधा हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषा में उपलब्ध है।

4. मिस कॉल

ईपीएफओ सदस्य अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से फोन नंबर 011-22901406 पर कॉल करके अपना पीएफ बैलेंस और पीएफ अकाउंट डिटेल जान सकते हैं।

5. ईपीएफओ ऐप

सदस्य ईपीएफओ के एम-सेवा (m-Sewa) ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके भी अपना पीएफ स्टेटमेंट जान सकते हैं। इसके लिए सदस्य को मेंबर पर क्लिक करके और फिर  ‘Balance/passbook’ पर क्लिक करना होगा। डिटेल जानने के लिए यूएएन और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की भी जरूरत होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!