Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
देश

जानिए, राहुल गांधी ने क्‍यों कहा- …तब तक पीएम नरेंद्र मोदी को चैन से सोने नहीं देंगे

नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के हौसले तीन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद काफी बुलंद नजर आ रहा है। भाजपा पर उनके हमले काफी तेज हो गए हैं। राहुल गांधी का कहना है कि जब तक देश के सभी किसानों का कर्ज माफ नहीं हो जाता, तब तक वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोने नहीं देंगे। हालांकि 1984 सिख दंगा मामले में सज्‍जन कुमार को मिली सजा के सवाल को राहुल गांधी टाल गए।

किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, ‘देखिए, चुनाव जीतते ही हमने दो राज्यों के किसानों का कर्जा माफ कर दिया है। चुनाव से पहले हमने वादा किया था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। लेकिन जब तक देश के किसानों का पैसा माफ नहीं होगा, मैं मोदीजी को सोने नहीं दूंगा। देश के हर किसान का कांग्रेस पार्टी कर्जा कांग्रेस माफ करवाएगी। देश के किसानों डरो मत, कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है।’

उन्‍होंने कहा कि नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा स्कैम है, गरीबों से पैसा छीनकर मोदीजी ने अपने मित्रों को दिया। देश के लोगों का पैसा लेकर इन 15-20 उद्योगपतियों की जेब में डाला गया। भारत में मुख्य लड़ाई गरीब जनता, छोटे दुकानदार और 15-20 बड़े उद्योगपतियों के बीच की है। हमारी चुनावी जीत किसानों, मज़दूरों, युवाओं, गरीबों की जीत है।

राहुल गांधी ने राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि अभी तो पीएम मोदी सरकार के टाइपो एरर निकलने शुरू हुए हैं। मोदी सरकार के अभी कई और टाइपो एरर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का हिंदुस्तान ‘अमीरों का हिन्दुस्तान’ है। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफी के लिए हम केंद्र सरकार पर दबाव बनाएंगे। राफेल के मुद्दे पर जेपीसी जांच क्यों नहीं हो रही, साथ बैठकर चर्चा क्यों नहीं कर रही है?

हालांकि राहुल गांधी ने 1984 सिख दंगा में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रहे सज्‍जन कुमार को मिली सजा के सवाल टाल दिया। जब उनसे इस मामले पर टिप्‍पणी मांगी गई, तो उन्‍होंने कहा, ‘देखिए, सिख दंगों पर मैं अपनी राय पहले ही साफ कर चुका हूं। मैंने कई बार इस मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं। यह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस देश के किसानों के कर्ज माफी के मुद्दे को लेकर बुलाई गई है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!