Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
दिल्लीदेश

जानिए क्या होता है स्मोक बम ? जिसके इस्तेमाल से संसद में मच गई अफरा-तफरी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 दिसम्बर 2023, गुरूवार, नई दिल्ली। संसद में जारी शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। दो अनजान लोग संसद की कार्यवाही के दौरान ही दर्शक दीर्घा से संसद की गैलरी में कूद गए। दोनों प्रदर्शनकारियों ने अपने इस हंगामे के दौरान संसद में स्मोक बम का इस्तेमाल किया और पूरी पार्लियामेंट को धुआँ-धुआँ कर दिया। स्मोक बम की बात करें तो वर्तमान में अलग-अलग तरह के स्मोक बम देखने को मिलते हैं, जिनसे रंगीन धुआँ निकलता है।

बुधवार को संसद में जो स्मोक बम का अटैक हुआ, उसमें भी पीला और लाल रंग का धुआँ निकलता हुआ दिखाई दिया, जो संसद भवन के भीतर और फिर बाहर जब प्रदर्शनकारियों को पकड़क़र ले जाया गया था, उस वक्त दिखाई दिया। स्मोक क्रैकर एक तरह का हानिकारक पटाखा है जिसका इस्तेमाल उत्सव में तो किया ही जाता है साथ ही साथ इमरजेंसी के दौरान सिग्नल देने में भी इसे इस्तेमाल में लाया जाता है। यह कई कलर ऑप्शंस में आता है और इससे कई किलोमीटर दूर से भी सिग्नल दिया जा सकता है।

स्मोक क्रैकर वैसे तो खतरनाक नहीं होता है लेकिन इस से अगर छेड़छाड़ की जाए तो यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। देखने में यह किसी ग्रेनेड जैसा लगता है और कई लोग इसका इस्तेमाल फेक कर भी करते हैं। मार्केट में इसकी कीमत 500 से लेकर 2000 तक होती है। संसद में इसका इस्तेमाल प्रदर्शनकारियों ने किया है और इस दौरान स्मोक क्रैकर से रंगीन धुआं निकलता देखा गया है।

घटना के बाद लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। सांसद हनुमान बेनीवाल और मालुक नागर ने आरोपियों को पकड़ा। लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदे युवक का नाम सागर बताया जा रहा है। सांसद दानिश अली ने बताया कि सदन में कूदने वाले युवक एक सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास पर आए थे। सुरक्षाकर्मियों ने सदन में अराजकता फैलाने आए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। संसद भवन के बाहर भी एक महिला और युवक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे जिन्हें विरासत में ले लिया गया है ।

विरोध प्रदर्शन कर रही महिला की पहचान नीलम नाम से हुई है जो कि हरियाणा हिसार की रहने वाली है और दूसरा युवा के अमोल शिंदे महाराष्ट्र लेटर का रहने वाला है इन दोनों को भी डिटेन किया गया है। सांसद दानिश अली ने दावा किया कि सदन में कूद-फांद करने वाले युवक सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर विजिटर पास लेकर आए थे। सिम्हा कर्नाटक की मैसूर सीट से बीजेपी सांसद हैं। बसपा सांसद मलूक नगर जिनकी सीट के पास आकर दोनों व्यक्ति कूदे थे। मलूक नागर सहित कई सांसदों ने दोनों को पकड़ा और पिटाई की। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!