Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंविदेश

न्यूजीलैंड में आतंकी हमला, पुलिस ने हमलावर को गोली मारकर किया ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 सितम्बर 2021, शुक्रवार, वेलिंग्टन। न्यूजीलैंड की सुपरमार्केट से चाकूबाजी की घटना सामने आई है।

प्रधानमंत्री जेसिंड़ा अर्डर्न ने इसकी जानकारी देते हमले को आतंकी करार दिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आइएसआइएस से प्रेरित एक आतंकवादी ने शुक्रवार को आकलैंड में स्थित एक सुपरमार्केट में 6 लोगों को चाकू मार दिया। हालांकि, हमलावर को पुलिस ने गोली मारकर ढेर कर दिया।

पीएम ने कहा कि आज जो हुआ वह निंदनीय है और नफरत से भर हुआ था, जो बिल्कुल गलत था।

हमलावर श्रीलंका का नागरिक बताया जा रहा है। जो वर्ष 2011 में न्यूजैंलड आया था।

हमलावर ने छ: लोगोंं पर किया हमला 

बता दें कि न्यूजीलैंड में चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची और हमलावर को गोली मारकर ढेर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने छह लोगों को चाकू मारकर घायल किया। इसके अलावा वहां पर डरे हुए लोगों को सुपरमार्केट से बाहर निकलते हुए देखा गया।

पुलिस की मानें तो यह हमला उस वक्त हुआ जब हमलावर शहर के न्यू लिन उपनगर में काउंटडाउन सुपरमार्केट में दाखिल हुआ था। इसी समय पुलिस ने इस आतंकवादी को लोकेट कर लिया और तुरंत गोली मार दी। इस दौरान वह घटनास्थल पर ही मारा गया।

हमले की वजह नहीं हुई साफ

अभी तक हमले की पीछे की वजह साफ नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, छह लोगों को चाकू लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि कोरोना वायरस के खतरनाक डेल्टा वेरिएंट के चलते आंकलैंड में अभी लाकडाउन लागू है।

मार्च 2019 न्यूजीलैंड में हुआ था इस तरह का हमला

गौरतलब है कि मार्च 2019 न्यूजीलैंड के डुनेडिन में इसी तरह एक सुपरमार्केट में हमला हुआ था।

इस दौरान एक हमलावर ने चाकू मारकर सुपरमार्केट के भीतर चार लोगों को घायल कर दिया था। यह हमला सबसे बड़ा आतंकवादी हमला था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!