Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
ताज़ा खबरेंदेश

कृषि कानूनों के खिलाफ़ किसान आंदोलन का ३७वां दिन : दिल्ली से लगे बॉर्डर पर डटे हैं हजारों आंदोलनकारी किसान

आकाश ज्ञान वाटिका, १ जनवरी २०२१, शुक्रवार। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के किसानों का आंदोलन शुक्रवार को 37वें दिन में प्रवेश कर गया है। वहीं, किसान  प्रदर्शनकारी भीषण ठंड के बावजूद सिंघु, टीकरी, नोएडा औऱ दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर जमा हैं।  इससे दिल्ली-एनसीआर के लाखों वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, यूपी गेट पर चल रहा किसानों का आंदोलन पंजाबी भाषा समझ न आने पर दो भागों में बंटता दिखाई दे रहा है। यूपी के किसानों को अपनी बात समझाने के लिए मंच संचालक को भाषण का रूपांतरण करना पड़ रहा है। यूपी के विभिन्न जिलों से आए किसान अपने स्थानीय नेताओं का सम्मान रखने के लिए नारे लगा रहे हैं।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शाहजहांपुर-जयसिंहपुर खेड़ा (राजस्थान-हरियाणा सीमा) बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे आंदोलनकारी किसानों ने हरियाणा पुलिस द्वारा लगाए गए बेरिकेड तोड़ दिए तथा आगे की ओर बढ़ गए। आंदोलनकारियों का कहना था कि वह दिल्ली जाकर ही रुकेंगे, लेकिन पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने उन्हें हाईवे पर ही भूड़ला गांव के निकट रोक लिया। आंदोलनकारियों द्वारा बेरिकेड तोड़ने के कारण पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी करना पड़ा। पुलिस ने उन्हें वापस लौट जाने के लिए कहा, लेकिन आंदोलनकारियों ने भूड़ला के निकट भी पड़ाव डाल दिया है।

पुलिस ने आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करने की चेतावनी भी दी है। हाईवे पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आंदोलनकारियों के आगे बढ़ने के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ट्रैफिक को साथ लगते रास्तों से निकाला जा रहा है और वहां पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।

आगामी कुछ दिनों में केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत होनी है, लेकिन दोनों ही के बीच तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर गतिरोध  बना हुआ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!