Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

न्यूयोर्क फिल्म अकेडमी में पढाई करेगी खुसी कपूर

नई दिल्ली, खबरें आ रही थीं कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी और एक्ट्रेस जानवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर भी जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। लेकिन, अब इन खबरों पर विराम लग गया है कि क्योंकि खुशी कपूर अभी बॉलीवुड में एंट्री की बजाय अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। जी हां, अब खुशी अपनी आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली भी गई हैं।

दरअसल, फिल्म निर्माता बोनी कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए, जो अपनी बेटी खुशी कपूर को एयरपोर्ट छोड़ने आए थे। अब खुशी कपूर अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई हैं, जो वहां न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में एक्टिंग का कोर्स करने गई हैं। इस दौरान खुशी के कई दोस्त भी उन्हें छोड़ने आए थे और खुशी अपने पापा और दोस्तो को गुड बॉय कहते वक्त इमोशनल हो गईं।

कितनी है फीस

न्यूयॉर्क फिल्म अकेडमी में एक्टिंग के कई कोर्स होते हैं। यहां एक्टिंग में मास्टर्स करने के लिए करीब साढ़े 12 लाख रुपये एक सैमेस्टर के देने होते हैं, जिसमें 4 सेमेस्टर होते हैं। वहीं बैचलर कोर्स में एक सैमेस्टर के लिए करीब 10 लाख रुपये देने होते हैं, जिसमें 8 सेमेस्टर हैं। वहीं फिल्म प्रोग्राम के लिए एक साल के करीब 25 लाख रुपये फीस चुकानी पड़ती है।

इस दौरान खुशी ब्लैक जंपसूट में थीं तो बोनी ब्लू ट्रैकसूट में उन्हें छोड़ने एयरपोर्ट आए थे। एयरपोर्ट दोनों पापा-बेटी के बीच खास बॉन्डिंग और इमोशनल टच देखा गया। वैसे खुशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें देख यह साफ है कि वह बॉलीवुड की अगली फैशनिस्टा हैं। खुशी इस वक्त सिर्फ 18 साल की हैं लेकिन अभी से अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर काफी सतर्क दिखती हैं।

बता दें कि खुशी कपूर अकसर बहन जाह्नवी के साथ नजर आती हैं। खुशी ने अभी बॉलिवुड में कदम नहीं रखा है लेकिन उनका स्टाइल स्टेटमेंट अभी से चर्चा में रहता है। ऐसे में चर्चा है कि खुशी कपूर भी जल्द ही फिल्मों में कदम रख सकती हैं, लेकिन अब तय हो गया है कि वो अभी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!