Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
मनोरंजन

Kesari Box Office: इस होली पर उड़ा कमाई का ‘केसरी’ गुलाल, अक्षय की फिल्म को इतने करोड़

मुंबई। और इस होली पर अक्षय कुमार की केसरी का रंग चढ़ ही गया l बॉक्स ऑफ़िस पर बैटल ऑफ सारागढ़ी की कहानी को लेकर बनी इस फिल्म ने पहले दिन की शानदार ओपनिंग की है l फिल्म को 21 करोड़ रूपये से अधिक की ओपनिंग लगी है l

दुनिया के ऐतिहासिक पांच सबसे बड़े युद्ध की घटनाओं में दूसरा स्थान पर मानी जाने वाली अनुराग सिंह निर्देशित इस फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन 21 करोड़ 50 लाख रूपये का कलेक्शन मिला है। फिल्म ने ओवरसीज में भी शानदार शुरुआत की हैl केसरी को भारत में 3600 और ओवरसीज में 600 स्क्रीन पर रिलीज़ किया गया है l

ये फिल्म भारतीय जांबाजों के वीरता और साहस की कहानी है। ‘आज मेरी पगड़ी भी केसरी । जो बहेगा वो लहू भी केसरी और मेरा जवाब ही केसरी’। इस टैग लाइन के साथ आने वाली ये फिल्म बैटल ऑफ सारागढ़ी यानि सारागढ़ी का युध्द पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा हैं। इस फिल्म को पहले करण जौहर के साथ सलमान खान भी प्रोड्यूस करने वाले थे लेकिन बाद में वो हट गए।

अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों में ये गोल्ड के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हैl ये इस साल की अक्षय कुमार की पहली फिल्म है।

गोल्ड को 25 करोड़ 25 लाख रूपये की ओपनिंग मिली थी 

पिछले साल आई तीन फिल्मों में 2.0 में वो रजनीकांत के साथ थे, जिसे पहले दिन 20 करोड़ 25 लाख रूपये का कलेक्शन मिला था।

पैड मैन को पहले दिन 10 करोड़ 26 लाख रूपये की कमाई हुई थी

जॉली एलएलबी 2 को पहले दिन 13 करोड़ 20 लाख रूपये मिले थे

टॉयलेट एक प्रेम कथा की 13 करोड़ 10 लाख रूपये से बोहनी हुई थी

करीब 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लेकर काफ़ी बड़ा बज़ था और माना जा रहा था कि फिल्म 28 करोड़ तक की ओपनिंग ले सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ हालांकि इस बात को पहले ही बता दिया गया था कि भारत के ज़्यादातर शहरों में दोपहर तक होली खेली जाती है तो सुबह के शो में फुटफॉल कम होगा लेकिन फिल्म को तीन बजे की बाद से दर्शकों का साथ मिलना शुरू हुआ।

अक्षय कुमार की केसरी साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनर है l

इससे पहले रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली बॉय ने सबसे अधिक 19 करोड़ 40 लाख रूपये का कलेक्शन किया था l

अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की टोटल धमाल ने 16 करोड़ 50 लाख रूपये की ओपनिंग ली थी और हॉलीवुड की फिल्म कैप्टन मार्वल ने 13 करोड़ एक लाख रूपये से शुरुआत की थी l

होली के दिन रिलीज़ हुई केसरी, बैटल ऑफ़ सारागढ़ी की कहानी हैl 12 सितम्बर 1897 को अंग्रेजों और अफ़्ग़ान ओराक्ज़ई जनजातियों के बीच लड़ा गया था। यह अब के पाकिस्तान में स्थित उत्तर-पश्चिम फ्रण्टियर प्रान्त (खैबर-पखतुन्खवा) में हुआ। तब सिख ब्रिटिश फ़ौज में सिख रेजिमेंट की चौथी बटालियन थी, जिसमें 21 सिख थे, जिन पर 10000 अफ़्ग़ानों ने हमला किया था । सिखों का नेतृत्व कर रहे हवलदार ईशर सिंह ने मरते दम तक लड़ने का फैसला किया । इसे सैन्य इतिहास में इतिहास के सबसे महान एंड बैटल यानि अन्त वाले युद्धों में से एक माना जाता है। जंग के दो दिन बाद दूसरी ब्रिटिश भारतीय सेना द्वारा ने उस जगह पर फिर कब्ज़ा कर लिया था।सिख सैनिक इस युद्ध की याद में 12 सितम्बर को सारगढ़ी दिवस मनाते हैं l फिल्म में अक्षय कुमार हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!