Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

केबीसी-११ – अस्पताल से वापसी के बाद फिर मंच पर वापसी की बॉलीवुड के शंहशाह और बिग बी ने

आकाश ज्ञान वाटिका।  बॉलीवुड के शंहशाह और बिग बी अमिताभ बच्चन बीते दिनों किसी कारण अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इस खबर को सुनकर बिग बी के फैंस से लेकर बॉलीवुड में भी सनसनी मच गई थी। अस्पताल में भर्ती होने के कारण अमिताभ ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो केबीसी की शूटिंग से भी ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब जब अमिताभ अच्छी तरह स्वस्थ हो चुके हैं तो उन्होंने फिर एक बार मंच पर वापसी कर ली है।

हाल ही में बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शो के सेट की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो शो होस्ट करने की तैयारी करते दिख रहे हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों के साथ बिग बी लिखते हैं, संवर संवर के संवार दिया है, चेहरे के हर अंग को, अब छोड़ भी दो यारो,  खेल केबीसी को शुरू करने दो अब।

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में केबीसी में आने वाले कर्मवीर स्पेशल एपिसोड को शूट किया है, जिसमें एथलीट हिमा दास और दूती चंद आई हैं, इन्हें सपोर्ट करने के लिए शो में वीरेंद्र सहवाग भी आने वाले हैं। अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट से इन तीनों की भी एक तस्वीर शेयर की है।

अपने ब्लॉग से भी अमिताभ बच्चन ने कुछ बेहतरीन तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, हां, परिश्रम के साथ अध्ययन करने के लिए वापस आ गया हूं, कदम बढ़ाते हुए पूरा दिन लगा रहा हूं काम के लिए, अच्छे से ड़्रेस कर लिया है केबीसी कर्मवीर दिखाने के लिए साथ ही हफ्ते के लिए एक नया समूह।

बीते मंगलवार को आधी रात अमिताभ बच्चन को नानावटी अस्पताल ले जाया गया था। इस बात को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। एक अस्पताल सोर्स द्वारा बताया गया कि बिग बी केवल रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल आए थे, मगर आधी रात को अचानक एडमिट होने के कारण अब भी हर किसी को इस बात पर संदेह हो रहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!